नीमच। गांव पिपलोन जिला नीमच निवासी स्व बालुराम, सुरेश, गीतेश, बद्रीलाल, द्वारकाप्रसाद पाटीदार के पूज्य पिताजी अम्बालाल पाटीदार (अध्यक्ष, पाटीदार समाज धर्मशाला ट्रस्ट भादवामाता) का आज दिनांक 20 जनवरी 2024 को मृत्युपरांत परिवार की स्व प्रेरणा से जनहित में नेत्रदान के महत्व को समझते हुए पाटीदार मित्र मंडल, नीमच के माध्यम से नेत्रदान किया गया। इस नेत्रदान से दो व्यक्तियों के जीवन में नेत्रज्योति आयेगी।
इस नेत्रदान के प्रेरणा दाता परिवार जन स्वयं और विनोद पिपलोन एवं कमलेश पाटीदार (गोल्डन) रहे। यह नेत्रदान इस सत्र का दुसरा व अब तक का 23वां नेत्रदान हैं।
नेत्रदाता परिवार, प्रेरक तथा गोमांबाई नेत्रालय टीम का पाटीदार मित्र मंडल ने आभार माना।