देवास। देवास से इंदौर जा रही यात्री बस में अचानक आज लग गई। जिसके बाद अफरा तफरी मच गई। यात्रियों ने बस में से कूदकर अपनी जान बचाई। मामला इंदौर-देवास फोरलेन स्थित मांगलिया टोल टेक्स के पास की हैं। घटना बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई। घटना के बाद सड़क पर जाम की स्थिति बन गई।
जानकारी के मुताबिक, मांगलिया के आगे बाइपास पर इंदौर से देवास के बीच चलने वाली अटल बस सर्विस की बस में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई। सूचना मिलते ही इंदौर से फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को रवाना किया गया। आग से बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई। बस ड्राइवर ने इंजन से धुआं निकलते देख यात्रियों को बस से बाहर कर दिया था। इसके चलते किसी प्रकार की जन हानि नहीं हुई है। सूचना के बाद शिप्रा और मांगलिया चौकी की पुलिस भी मौके पर पहुंची है।