नीमच। अत्यन्त आनन्द और उमंग का अवसर है कि समस्त सनातन धर्मावलम्बियों के आराध्य श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का दिव्य आयोजन दिनांक 22 सोमवार को अयोध्या में में सम्पन्न हो रहा है। इस दिव्य एवं ऐतिहासिक आयोजन के साथ भारतीय सनातन संस्कृति भी पुरे विश्व में पुनः प्रतिष्ठित होने सभी इस ऐतिहासिक प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के साक्षी बनेंगे।
इसी कड़ी में नीमच में श्री परशुराम महादेव मंदिर पर भी दो दिवसीय उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें आप सभी की सपरिवार सहभागिता इस आयोजन को और भी भव्य एवं ऐतिहासिक बनायेगी।
दिनांक 21 जनवरी रविवार सामुहिक हनुमान चालिसा पाठ प्रात: 10 बजे, श्री रामजन्म भूमि मुक्ति आंदोलन में अपना अतुलनीय योगदान देने वाले नीमच नगर के कारसेवको का भावपूर्ण सम्मान समारोह प्रात: 11 बजे, महिला कीर्तन सायं 4 से 6 बजे तक, महाआरती, दीपोत्सव एवं प्रसाद वितरण शाम 07 बजे। कार्यक्रम में प्रत्येक परिवारजन दीपोत्सव महाआरती हेतु 5 दीपक लेकर मंदिर पधारें। साथ ही महिला पुरुष पीले वस्त्र धारण के आए। इसी तरह 22 जनवरी सोमवार को सामुहिक शुभकामनाएं एवं बधाई कार्यक्रम प्रातः 8 बजे से प्रारंभ होगा। इस कार्यक्रम में ड्रेस महिला-पुरुष केशरिया बख पहनकर आए। कार्यक्रम श्री परशुराम महादेव मंदिर प्रांगण, एलआईसी चौराहा, नीमच पर आयोजित होगा। कार्यक्रम श्री परशुराम महादेव मंदिर समिति, नीमच सकल ब्राह्मण समाज कल्याण समिति, नीमच सकल ब्राह्मण समाज कल्याण समिति, महिला प्रकोष, नीमच द्वारा किया जाएगा।