जतारा। जैसा की अयोध्या में भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी को होने जा रही है जिसके चलते पूरे देश में राम में माहौल है और विभिन्न संगठनों के लोग देश के हर हिंदू समाज के घर-घर जाकर 22 जनवरी को हर घर दिवाली अभियान को लेकर आमंत्रण दे रहे हैं उसी के चलते आज जनपद जतारा अंतर्गत ग्राम पंचायत बम्होरी अब्दा के कलश यात्रा निकल गई यात्रा में मुख्य रूप से सरपंच प्रतिनिधि नीति राज सिंह द्वारा घर घर में जाकर प्राण प्रतिष्ठा की आमंत्रण पत्र दिए गए और ग्राम वासियों से आवाहन किया कि 22 जनवरी को 500 साल का इंतजार खत्म हो रहा है और हमारे आराध्य प्रभु श्री राम अयोध्या में अपने भव्य मंदिर में विराजमान हो रहे हैं जिसकी उपलक्ष में 22 जनवरी को हर घर दिवाली माननी है वही विश्व हिंदू परिषद की प्रखंड अध्यक्ष एवं सरपंच प्रतिनिधि नीति राज सिंह ने बताया कि अयोध्या में भगवान श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा ही नहीं बल्कि 100 करोड़ हिंदुओं की आस्था एवं कई लाखों कार्य सेवकों के बलिदान का फल मिलने वाला है और उनकी प्रमाण प्रतिष्ठा होने वाली है जो लाखों करोड़ों हिंदुओं की आराध्य देवें इसीलिए समस्त हिंदू परिवारों से आवाहन है कि 22 जनवरी 2024 को हर घर दिवाली मनाई भगवान की प्राण प्रतिष्ठा का उत्सव नहीं महा उत्सव मनाया जाए उक्त कार्यक्रम में ग्राम पंचायत बमोरी अब्दा निवासी विकेंद्र सिंह संजय सिंह सुमित सिंह भदोरिया शिवेंद्र सिंह नारायण सिंह सत्येंद्र सिंह सोनू राजा शिवम सिंह जयवेन्द्र सिंह सहित सैकड़ो की संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।।