चित्तौड़गढ़। अयोध्या में श्री राम मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर मीरा नगर स्थित श्री राम पंचमुखी हनुमान मंदिर में 22 जनवरी को अभिषेक, भजन अमृत, महाआरती, आतिशबाजी, प्रसाद वितरण एवं दीपदान के साथ ही विभिन्न आयोजन होंगे, और श्री राम महोत्सव मनाया जाएगा।
श्री राम मंदिर समिति के अध्यक्ष प्रहलाद मालू ने बताया कि 22 जनवरी को राम महोत्सव के अंतर्गत सुबह 5 बजे से 9 बजे तक नमक चमक का अभिषेक होगा। उसके बाद प्रातः 9.30 बजे भजन अमृत कार्यक्रम में कमल बिलोची चित्तौड़गढ़ व संदीप टेलर बस्सी के द्वारा भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी। श्री राम मंदिर अयोध्या में जिस समय मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम होगा उस समय मध्याह्न 12.15 बजे महा आरती व आतिशबाजी का कार्यक्रम किया जाएगा, उसके पश्चात प्रसाद वितरण किया जाएगा। मालू ने बताया कि सायंकाल मीरा नगर, महेश नगर, पन्नाधाय कॉलोनी, राजीव कॉलोनी व आसपास के सभी कॉलोनीयों की महिलाओं द्वारा पूरे मंदिर परिसर में दीप प्रज्ज्वलन आयोजन किया जाएगा। समिति के अध्यक्ष प्रहलाद मालू, सचिव मनीष चतुर्वेदी, मोहित मेनारिया, अनिल बांगड़, शांतिलाल भराडिया, ललित मालू, कपिल मेनारिया, गोपाल जाजू, संजय खाबिया ने सभी से रामोत्सव में भाग लेने की अपील की है।
मंदिर परिसर पर विशेष विद्युत सजावट एवं डेकारेशन किया गया है। मंदिर में श्री राम दरबार, बालाजी एवं भगवान शिव का विशेष शृंगार किया जा रहा है। भव्य श्री राम महोत्सव के आयोजन की तैयारीयां की जा रही है।