BREAKING NEWS
KHABAR : भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरे विद्युत.. <<     KHABAR : हर घर तिरंगा अभियान के तहत जिलेभर में.. <<     REPORT : खाद्य एवं औषधि विभाग की कार्रवाई, 25 किलो.. <<     KHABAR : विभाजन विभीषिका दिवस का आयोजन 14 अगस्त को,.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : झाबुआ में खाद्य सुरक्षा प्रशासन की.. <<     KHABAR : मंदसौर में स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा,.. <<     KHABAR : दतिया में स्वतंत्रता दिवस समारोह की.. <<     KHABAR : कंजार्डा में जन अभियान परिषद ने निकाली.. <<     KHABAR : टंट्या भील विश्वविद्यालय में सुविधाओं की.. <<     NEWS : आंजना के निर्देश पर निंबाहेड़ा ब्लॉक.. <<     KHABAR : खरगोन में निकली तिरंगा यात्रा, गूंजे.. <<     KHABAR : कमीशन का झांसा देकर 31 लाख की ठगी, ऑनलाइन.. <<     REPORT : मंदसौर जिले में अब तक 497.6 मिमी औसत वर्षा.. <<     KHABAR : स्वतंत्रता दिवस पर 14 अगस्त को निकलेगी.. <<     NEWS : कनेरा में महाविद्यालय भवन निर्माण के लिए 481.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 20, 2024, 7:20 pm
BIG NEWS : भारतीय सनातन संस्कृति में गौ सेवा का अमूल्य योगदान, महिलाओं ने गौ माता का पूजन कर मनाया श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव पर्व, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। भारतीय सनातन संस्कृति में गौ सेवा का अत्यधिक महत्व है। श्री कृष्ण ने भी  स्वयं ग्वालपाल चरवाह बन गौ पालन कर संसार को गौ सेवा का संदेश दिया है। पृथ्वी पर प्रकृति में विचरण करने वाले  पशु पक्षियों की रक्षा का कर्तव्य देश के प्रत्येक नागरिक का है। हम पशु पक्षी जैसे मुक प्राणियों की वह सेवा करते हैं तो इसे प्रकृति का संतुलन बना रहता है और वातावरण शुद्ध रहता है। गाय के गोबर से खाद बनता है वह खाद फसलों में पौष्टिक आहार प्रदान करता है। यह बात जय गणेश परिवार की पहल जीव सेवा विकास अभियान की पावन श्रृंखला में अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के पावन उपलक्ष्य में श्री कृष्ण गोपाल गौशाला लेवडा में आयोजित गौ सेवा व पूजन कार्यक्रम में उपस्थित मातृशक्ति ने सामूहिक रूप से व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि गौ माता केवल पशु नहीं यह भारतीय संस्कृति सनातन संस्कृति है इसलिए वह माता को हिंदू समाज माता कहकर बुलाता है गायों में समस्त देवी देवताओं का निवास होता है। गौ माता का संरक्षण हमारा कर्तव्य व धर्म है। 500 वर्षों बाद श्री राम जी भगवान केअयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के पावन  उपलक्ष्य में मातृशक्ति ने गौशाला में पहुंचकर श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के पावन पर्व के उपलक्ष्य में गौ माता का आरती पूजन किया गौ माता को हरी घास गुड खिला कर आशीर्वाद ग्रहण किया। 
इस अवसर पर जीव सेवा विकास अभियान ‌मातृशक्ति कौशल्या काबरा के मार्गदर्शन में शिव कांता अजमेरा, संध्या काबरा, सीता बाहेती, प्रेमलता मालू, चंदा देवी पुनर, कंचन अजमेरा, शीला देवी खंडेलवाल, सहित अन्य गौ सेवक उपस्थित थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE