चितौड़गढ। अयोध्या में प्रभु श्री राम के मन्दिर निर्माण एवं प्रभु श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा होने के उपलक्ष्य में श्रीराम सेवा समिति व समस्त हिन्दू समाज की ओर से पूर्व संध्या पर शहर मे भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया जाएगा।
समिति के सचिव पवन जागा ने बताया कि प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव को समिति द्वारा 2 दिवसीय रामोत्सव मनाया जाएगा। रविवार को पाडनपोल से दोपहर 12 बजे पाडनपोल से शोभायात्रा प्रारंभ होगी जो शहर के विभिन्न मार्ग लक्ष्मीनाथ मंदिर, गांधी चौक, सदर बाजार, गोलप्याउ चौराहा, सुभाष चौक पुनः गोलप्याउ चौराहा, दरगाह गली, जुना बाजार, से होते हुए भगतिया मोहल्ला, में स्थित कीर समाज के प्रभु श्रीराम के प्राचीन मन्दिर पर रामभक्तों द्वारा महाआरती कर महाप्रसाद वितरण कर समापन होगा।
समिति के रवि माली ने बताया कि शोभा यात्रा में प्रभु श्रीराम की विशालकाय प्रतिमा, अखाडा प्रदर्शन, कलश यात्रा, सनातन के 5 दरबार, प्रभात फेरियॉ, एवं अयोध्या से प्रभु श्रीराम की जन्मस्थली से लायी गयी मिट्टी, आदि प्रकार के शोभायात्रा में आयोजन होगें। शोभायात्रा को लेकर समिति द्वारा सम्पूर्ण तैयारियॉ पूर्ण कर अन्तिम रूप दिया। हिन्दु जनमानस के समस्त रामभक्तों से सम्पर्क कर अधिक से अधिक रामभक्तों को शोभायात्रा में भाग दिलवा कर रामोत्सव मनाया जाएगा एवं दिनांक 22 जनवरी 2024 को प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य मे सांय 7 बजे गोलप्याउ चौराहे पर समिति द्वारा रंगोली बना दीपदान कर आतिशबाजी की जाएगी।