खरगोन। मध्य प्रदेश में भी राम की नगरी अयोध्या की तर्ज पर खरगोन के लेपा में नर्मदा नदी के तट पर राम मंदिर का निर्माण कराया गया है। अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाले प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के खरगोन जिले के लेपा में भी प्राण प्रतिष्ठा के साथ भव्य राम मंदिर का उद्घाटन होने जा रहा है ।
प्राण प्रतिष्ठा उद्घाटन की पूर्व राम मंदिर में पहुंचने वाले श्रद्धालुओं के लिए व्यापक तैयारियां की जा रही है मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा से पूर्व एक सप्ताह से राम कथा का आयोजन भी चल रहा है जिसमे श्रद्धालु बढ़ चढ़कर राम कथा में पहुंच रहे हैं।
मंदिर समिति अध्यक्ष योगेश बामने ने बताया कि अयोध्या में जब राम मंदिर का भूमि पूजन हुआ तभी से हमारे ग्राम में भी राम मंदिर के निर्माण की आधारशिला रखी गई थी साथ ही कहा गया था कि जब भी अयोध्या में राम मंदिर का उद्घाटन होगा तभी साथ ग्राम लेपा में भी राम मंदिर का उद्घाटन किया जाएगा इसके चलते अयोध्या में 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा के साथ राम मंदिर का उद्घाटन होने जा रहा है इसीलिए हम ग्राम वासियों ने भी यह निर्णय लिया कि 22 जनवरी को ग्राम लेपा में भी प्राण प्रतिष्ठा के साथ राम मंदिर का उद्घाटन किया जाएगा।