नीमच। बीती रात नीमच के मालखेड़ा सिंगोली मार्ग पर भीषण सड़क दुर्घटना में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार सरजना निवासी रोहित पिता जगदीश मेघवाल उम्र 25 वर्ष जो की विद्युत विभाग में लाइनमेन है, ड्यूटी करके रात 9 बजे अपने गांव की तरफ मोटरसाइकिल से दो साथियों को बिठाकर जा रहा था, तभी मालखेड़ा मार्ग पर पीछे से ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। जिसमें रोहित की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में देवकिशन पिता श्यामलाल को गंभीर रूप से घायल हो जाने के कारण उदयपुर रेफर कर दिया गया है। वहीं कमल पिता रामजस को मामूली चोटे आई है। मृतक का पोस्टमार्टम जिला चिकित्सालय में किया गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की हैं।