झालावाड़। जिले के श्री कामखेड़ा बालाजी धाम के लिए कोटा से राजस्थान सरकार के द्वारा रोडवेज बस की सेवा चालू की गई है। जिससे दूरदराज से आने वाले श्रद्धालुओ को आने-जाने के लिए दिक्क़तो का सामना नहीं करना पड़ेगा। दिनांक 20 जनवरी 2024 को कोटा से कामखेड़ा के लिए रोडवेज बस शुरू हुई है।
इस अवसर पर कामखेड़ा क्षेत्र वासियों ने बस ड्राइवर राधेश्याम मीणा लसूडिया का कामखेड़ा पहुंचने पर फूल माला पहनाकर स्वागत किया। भारतीय किसान संघ अध्यक्ष हरिमोहन मीणा ने बताया कि 21 जनवरी 2024 सुबह 07 बजे से श्री कामखेड़ा बालाजी धाम से कोटा के लिए रवाना होगी। इस दौरान राजस्थान सरकार द्वारा जो सेवा प्रदान की गई है उसके लोए क्षेत्रवासियों ने धन्यवाद प्रेषित किया।