BREAKING NEWS
KHABAR : भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरे विद्युत.. <<     KHABAR : हर घर तिरंगा अभियान के तहत जिलेभर में.. <<     REPORT : खाद्य एवं औषधि विभाग की कार्रवाई, 25 किलो.. <<     KHABAR : विभाजन विभीषिका दिवस का आयोजन 14 अगस्त को,.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : झाबुआ में खाद्य सुरक्षा प्रशासन की.. <<     KHABAR : मंदसौर में स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा,.. <<     KHABAR : दतिया में स्वतंत्रता दिवस समारोह की.. <<     KHABAR : कंजार्डा में जन अभियान परिषद ने निकाली.. <<     KHABAR : टंट्या भील विश्वविद्यालय में सुविधाओं की.. <<     NEWS : आंजना के निर्देश पर निंबाहेड़ा ब्लॉक.. <<     KHABAR : खरगोन में निकली तिरंगा यात्रा, गूंजे.. <<     KHABAR : कमीशन का झांसा देकर 31 लाख की ठगी, ऑनलाइन.. <<     REPORT : मंदसौर जिले में अब तक 497.6 मिमी औसत वर्षा.. <<     KHABAR : स्वतंत्रता दिवस पर 14 अगस्त को निकलेगी.. <<     NEWS : कनेरा में महाविद्यालय भवन निर्माण के लिए 481.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 21, 2024, 12:02 pm
BIG NEWS : 1990-92 में रामलला मंदिर बनाने की भावना लेकर कारसेवक के रुप में विवादित ढांचे को गिराने में प्रत्यक्षदर्शी रहे सिंगोली के कारसेवकों का किया सम्मान, पढ़े खबर 

Share On:-

सिंगोली। श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर नगर में चल रहे विभिन्न धार्मिक आयोजनों के तहत शनिवार को उन कार सेवकों का सम्मान का कार्यक्रम रखा गया। जिन्होंने 1990 और 1992 में कार सेवा करने अयोध्या गए थे। सिंगोली के जिन कर सेवकों ने उस समय अपनी जान के परवाह किए बगैर भगवान श्री राम के मंदिर निर्माण हेतु बाबरी ढांचे को गिराने के लिए कार सेवा में अयोध्या गए थे उन सभी कार सेवकों का वार्ड क्रमांक 13 के पार्षद प्रतिनिधि गोपाल सुथार द्वारा सम्मानित करने का कार्यक्रम किया गया। 
इस अवसर पर कार सेवकों में पूर्व विधायक दुलीचंद जैन, ओंकारलाल शर्मा, कैलाशचंद्र जोशी, ओमप्रकाश सोनी, गोपाल सोनी, चंद्रप्रकाश सोनी, कौशल किशोर व्यास, सुभाष शर्मा, बनवारी शर्मा, राधेश्याम सेन, छोटू सोनी, रतन सुथार आदि सभी राम भक्त कार सेवकों का तिलक लगाकर माला दुपट्टा पहना कर श्री फल श्री राम जी की तस्वीर भेंट कर स्वागत किया गया। 
इस अवसर पर कारसेवकों ने अपने कार सेवा की समय के वृतांत सुनाएं। उन्होंने कहा कि वह दृश्य हम आंखों से देख नहीं पाए जब कार सेवकों की लाशे सरयू की नदी में बह रही थी। किसी के हाथ नहीं थे किसी के पांव नहीं थे। वह दृश्य हमने हमारी आंखों से देखा है। लेकिन 1992 में जब दूसरी बार कारसेवा हुई तो उस विवादित बाबरी ढांचे को गिराने में हम उसे पल के साक्षी थे। हमारे सामने बाबरी ढांचे को गिराया गया। आज हमारी कार सेवा करना सार्थक हो गया। आज भगवान श्री राम का मंदिर बन कर तैयार है और 22 जनवरी प्राण प्रतिष्ठा होने वाली है। अनेक वृतांत कार सेवकों ने सुनाएं। 
इस अवसर पर बाबूलाल शर्मा, निशांत जोशी, हरीश शर्मा, संजय तिवारी, वार्ड 13 के पार्षद प्रतिनिधि गोपाल सुथार, हीरालाल सुथार, किशोर सोनी, प्रशांत पालीवाल, पप्पू गंगवाल, रोशन मेहता, नंदलाल बगड़ा, गोपाल सोनी, मुकेश सुथार, राजू लोहार, प्रकाश लोहार, श्रीकांत जोशी, लीलाधर सुथार, राजू सुथार, अशोक तिवारी, आदि बड़ी संख्या में राम भक्त पुरुष और महिलाएं उपस्थित थे। सम्मान समारोह के पश्चात संगीतमय सुंदरकांड का आयोजन किया गया। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE