BREAKING NEWS
KHABAR : भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरे विद्युत.. <<     KHABAR : हर घर तिरंगा अभियान के तहत जिलेभर में.. <<     REPORT : खाद्य एवं औषधि विभाग की कार्रवाई, 25 किलो.. <<     KHABAR : विभाजन विभीषिका दिवस का आयोजन 14 अगस्त को,.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : झाबुआ में खाद्य सुरक्षा प्रशासन की.. <<     KHABAR : मंदसौर में स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा,.. <<     KHABAR : दतिया में स्वतंत्रता दिवस समारोह की.. <<     KHABAR : कंजार्डा में जन अभियान परिषद ने निकाली.. <<     KHABAR : टंट्या भील विश्वविद्यालय में सुविधाओं की.. <<     NEWS : आंजना के निर्देश पर निंबाहेड़ा ब्लॉक.. <<     KHABAR : खरगोन में निकली तिरंगा यात्रा, गूंजे.. <<     KHABAR : कमीशन का झांसा देकर 31 लाख की ठगी, ऑनलाइन.. <<     REPORT : मंदसौर जिले में अब तक 497.6 मिमी औसत वर्षा.. <<     KHABAR : स्वतंत्रता दिवस पर 14 अगस्त को निकलेगी.. <<     NEWS : कनेरा में महाविद्यालय भवन निर्माण के लिए 481.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 21, 2024, 3:21 pm
BIG NEWS : अयोध्या में भगवान श्री राम की प्राण-प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में मोरवन में दो दिवसीय महोत्सव, प्रथम दिन निकली भव्य कलश यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, पढ़े आशीष बैरागी की खबर 

Share On:-

मोरवन। भगवान मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम की जन्मस्थली पर रामलला का भव्य मंदिर का निर्माण किया जा रहा हैं। कल सोमवार को भगवान श्री राम गर्भग्रह में विराजित होंगे। पूरे देश में भगवान श्री राम की प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर अपार उत्साह देखने को मिल रहा हैं। इसी कड़ी में मोरवन में भी दो दिवसीय महोत्सव मनाया जा रहा है जिसने प्रथम दिन रविवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई। 

कलशयात्रा सुबह 10 बजे सरस्वती शिशु मंदिर स्थित बालाजी मंदिर से प्रारंभ हुई। कलश यात्रा में छोटे छोटे बच्चो की राम लक्ष्मण जानकी के स्वरूप की भव्य झांकी बनाई गई जो आकर्षण का केंद्र रही। ग्रामीणों द्वारा झाकी में छोटे बच्चो द्वारा राम लक्ष्मण जानकी के स्वरूप की खुब प्रशंसा की। कलश यात्रा का नगर वासियों ने जगह जगह आतिशबाजी के साथ पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। कलशयात्रा में महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा पहन कर सर पर कलश धारण किया एवं पुरुषों ने भी हाथ में भगवा ध्वज लेकर कलश यात्रा की शोभा बढ़ा रहे थे। कलश यात्रा में नगरवासी डीजे व ढोल की थाप पर नाचते गाते हुए जय श्री राम के नारे लगाते हुए चल रहे थे। कलश यात्रा में सैकड़ो की संख्या में महिला पुरुष सहित बच्चे शामिल हुए। शोभायात्रा का समापन लक्ष्मीनारायण बड़े मंदिर पर भगवान की महाआरती कर भगवान को भोग लगाकर उपस्थित सभी भक्तों को प्रसाद वितरित किया गया।

कलश यात्रा में पूर्व कैबिनेट मंत्री विधायक ओमप्रकाश सकलेचा हुए शामिल- 
नगर में निमली कलश यात्रा में क्षेत्र के विधायक ओमप्रकाश सकलेचा भी शामिल हुए यात्रा में बनी राम लक्ष्मण जानकी की झाकी की पूजा अर्चना कर कलश का भी पूजन किया साथ ही कलश यात्रा में डीजे की थाप पर लोगो के साथ खूब नृत्य किया। 

दो दिवसीय महोत्सव में मोरवन के सभी मंदिरों की विशेष साथ सज्जा की गई। नगर का बड़ा मंदिर लक्ष्मी नारायण मंदिर को विशेष रूप से सजाया गया हैं। जहां सोमवार को दोपहर अयोध्या मंदिर पर प्राण प्रतिष्ठा का लाइव प्रसारण किया जाएगा। साथ ही संगीतमय भव्य सुंदरकांड का आयोजन रखा गया है और रात्रि में भव्य आतिशबाजी कर मिठाई बांटी जाएगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE