BREAKING NEWS
KHABAR : भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरे विद्युत.. <<     KHABAR : हर घर तिरंगा अभियान के तहत जिलेभर में.. <<     REPORT : खाद्य एवं औषधि विभाग की कार्रवाई, 25 किलो.. <<     KHABAR : विभाजन विभीषिका दिवस का आयोजन 14 अगस्त को,.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : झाबुआ में खाद्य सुरक्षा प्रशासन की.. <<     KHABAR : मंदसौर में स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा,.. <<     KHABAR : दतिया में स्वतंत्रता दिवस समारोह की.. <<     KHABAR : कंजार्डा में जन अभियान परिषद ने निकाली.. <<     KHABAR : टंट्या भील विश्वविद्यालय में सुविधाओं की.. <<     NEWS : आंजना के निर्देश पर निंबाहेड़ा ब्लॉक.. <<     KHABAR : खरगोन में निकली तिरंगा यात्रा, गूंजे.. <<     KHABAR : कमीशन का झांसा देकर 31 लाख की ठगी, ऑनलाइन.. <<     REPORT : मंदसौर जिले में अब तक 497.6 मिमी औसत वर्षा.. <<     KHABAR : स्वतंत्रता दिवस पर 14 अगस्त को निकलेगी.. <<     NEWS : कनेरा में महाविद्यालय भवन निर्माण के लिए 481.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 21, 2024, 3:57 pm
BIG NEWS : श्री परशुराम महादेव मंदिर समिति ने नीमच नगर के कारसेवकों का किया भावपूर्ण सम्मान, सामुहिक हनुमान चालिसा का हुआ भक्तिपूर्ण पाठ, पढ़े खबर  

Share On:-

नीमच। समस्त सनातन धर्मावलम्बियों के आराध्य श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का दिव्य आयोजन दिनांक 22 जनवरी सोमवार को अयोध्या में सम्पन्न हो रहा है। इस दिव्य एवं ऐतिहासिक आयोजन के साथ भारतीय सनातन संस्कृति भी पुरे विश्व में पुनः प्रतिष्ठित होने सभी इस ऐतिहासिक प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के साक्षी बनेंगे। 
इसी कड़ी में नीमच में श्री परशुराम महादेव मंदिर पर भी दो दिवसीय उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। अयोध्या में आयोजित रामलला की प्राणप्रतिष्ठा महोत्सव निर्विघ्न संपन्न हो इस भाव से श्री परशुराम महादेव मंदिर समिति द्वारा रविवार प्रातः 10 बजे सामुहिक हनुमान चालिसा का सात बार भक्तिपूर्ण पाठ किया गया। तत्पश्चात 11 बजे श्री रामजन्म भूमि मुक्ति आंदोलन में अपना अतुलनीय योगदान देने वाले नीमच नगर के कारसेवको का भावपूर्ण सम्मान समारोह आयोजित किया गया। 
नीमच नगर के कारसेवा में गए श्याम शर्मा, लक्ष्मीनारायण विश्वकर्मा (नाना उस्ताद), गजेन्द्र शर्मा (गज्जू मारसाब), पंडित राधेश्याम शर्मा, विनोद नागदा, अशोक जैन, अनिल गोयल, महेश जेरिया, आजादसिंह सिसोदिया, कमल किशोर शर्मा, कोमल सिंह चौहान, विजेंद्रसिंह बैंस, कन्हैया सोनी, मनीष कालानी, मनीष चोरसिया आदि कारसेवको का उपरणा ओढ़ाकर एवं अभिनंदन पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया। कारसेवा में अपना योगदान देने वाले स्वर्गीय गट्टू लाल शर्मा का अभिनंदन पत्र उनके पुत्र सुनील शर्मा एवं स्वर्गीय हरस्वरुप खंडेलवाल का अभिनंदन पत्र उनके पुत्र सुनील खंडेलवाल को भेंट किया गया। इस भावपूर्ण सम्मान समारोह में कारसेवक लक्ष्मीनारायण विश्वकर्मा ने रामलला का ध्यान करो मंदिर का निर्माण करो एवं कारसेवक विनोद नागदा ने रामजी का मंदिर बन रहा धूमधाम से गीत की प्रस्तुति देकर सभी को रोमांचित कर दिया। साथ ही कारसेवक श्याम शर्मा, गजेन्द्र शर्मा, पंडित राधेश्याम शर्मा, महेश जेरिया, अशोक जैन आदि ने कारसेवा के संस्मरण सुना कर सभी को भाव विभोर कर दिया। 
इस सम्मान समारोह में परशुराम मंदिर समिति के अध्यक्ष योगेश पंत, सचिव एड मनोज शर्मा, पंडित शैलेष जोशी, एड दिलीप शर्मा, विद्या त्रिवेदी, जयश्री चोबे, प्रमिला जोशी, राजेश चतुर्वेदी, अरुण आर सी शर्मा, मुकेश सहारिया, अशोक मेहता, राजेंद्र पाराशर, विजय तिवारी, महेंद्र त्रिवेदी, जगदीश व्यास, गोपाल कृष्ण पंचारिया, प्रदीप शर्मा, आर बी शर्मा आदि समाजजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालक वरिष्ठ समाजसेवी ओमप्रकाश चौधरी द्वारा किया गया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE