नीमच। श्री अयोध्या धाम में प्रभु श्री राम की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा के शुभ अवसर को लेकर नीमच जिले के गांव झालरी में दिनांक 16 जनवरी से संगीतमय श्रीमद भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा हैं। कथा का वाचन पं सोहनलाल जी व्यास के मुखारविंद से किया जा रहा हैं।
कथा के छटवें दिन भागवत ज्ञान गंगा को सुनने आसपास से कई भक्तजन कथा स्थल पहुंचे। चारभुजा नाथ मंदिर परिसर में आयोजित कथा का कल विश्राम होगा। इस कथा समाप्ति के बाद महाप्रसादी का आयोजन भी किया गया हैं।