मुरैना। अयोध्या में 22 जनवरी यानी की कल अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होने जा रही है, पर उससे पहले पूरा देश राम की भक्ति में डूब गया हूं। मुरैना में भी जनता राम की भक्ति में डुबकी लगा रही है पूरा शहर राममय हो गया है। पूरे शहर में दीपावली जैसा माहौल है। शहर के मंदिर, बाजार व इमारतों पर रोशनी लगा दी गई है। रामध्वज लहरा रहे हैं। मिट्टी के दीप, बाजारों में भी भगवान प्रभु श्री राम की मूरत की डिमांड बढ़ गई है।
मुरैना में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के उत्सव पर पूरा शहर रंगबिरंगी रोशनी से नहा रहा है। गली मोहल्ला से लेकर बाजार, सरकारी इमारतें व मंदिर रोशनी से नहाए नजर आ रहे हैं। जीवाजी गंज इलाके में स्थित राम जानकी मन्दिर भी पूरी तरह से सज चुका है पूरे शहर में लगी रोशनी देखकर ऐसा लग रहा है जैसे दीपावली आ गई हो। आज मुरैना में पहल परिवार के समाज सेवी सदस्यों ने राम प्रसाद विस्मिल संग्रहालय पर प्रभु श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा के उत्सव मे कार्यक्रम का आयोजन किया कार्यक्रम में रंगोली बनाकर करीब 2100 दिये जलाकर उत्सव मनाया और प्रभु श्री राम की आरती की जलते हुए दियों से जय श्री राम लिख सुंदर आकृति बनाई गयी।