नीमच। नीमच से रविवार को एकलव्य सेवा संस्थान एवं भील आदिवासी समाज द्वारा मालवा की वैष्णोदेवी भादवामाता तक विशाल चुनरी यात्रा निकाली गई। यात्रा में समाज के कई महिला एवं पुरुषों ने भाग लिया। चुनरी यात्रा अयोध्या में होने वाले राम जी की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर निकाली गई। इस दौरान रेवली देवली में पुष्प वर्षा कर इस रैली का भव्य स्वागत किया गया। रैली में जनपद सदस्य रतनलाल मालावत भी उपस्थित रहे।
रैली का ग्राम में प्रवेश करते ही स्कूल के सामने मोहन नागदा मित्र मंडल यात्रा में उपस्थित रतनलाल मांलावत को साफा एवं मोती की माला एवं सभी चुनरी यात्रा में शामिल भक्तों का पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया। गांव के पंचायत चौराहा पर लाला नागदा मित्र मंडल ने पुष्प वर्षा एवं माला पहनाकर भव्य एवं ऐतिहासिक स्वागत किया। इस अवसर पर रेवली देवली के कई युवाजन नितेश पंडित, कैलाश नागदा, दिनेश नागदा सहित कई युवा उपस्थित रहे।