मनासा। ग्राम पंचायत बड़कुआ में ग्रामवासियों के सहयोग से सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। कथा के छठे दिन रविवार को धूमधाम से श्री कृष्ण-रुक्मणी विवाह उत्सव मनाया गया। जिसमे नगर सहित आसपास क्षेत्र से बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों ने विवाह उत्सव का आयोजन का लाभ लिया। कथावाचक पंडित दिनेश शास्त्री के मुखारविंद से भागवत का वाचन किया जा रहा है। वहीं सोमवार को विधि विधान से महाआरती और प्रसाद वितरण के साथ आयोजन का समापन किया जाएगा। पण्डित शास्त्री ने कहा कि श्रीमद्भागवत जैसे धार्मिक कार्यक्रम गांव होने चाहिए जिससे गांव खुशहाली आती हैं और सनातन धर्म का प्रचार प्रसार होता हैं।