मनासा। अयोध्या में रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर लोगो में काफी उत्साह देखने को मिल रहा हैं। गांव बनी में भगवान श्री राम मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा आयोजन को लेकर में यूवाओ ने ढोल ढमाको के साथ भव्य जुलूस निकाला। रविवार को 01 बजे नगर बालाजी मंदिर से भव्य जुलूस प्रारभ हुआ। जोकि गांव के सभी मन्दिरों से होता हुआ चारभुजा मन्दिर, मुख्य मार्गो से होता हुआ गांव के बाहर बालाजी मंदिर पर भव्य जुलूस का समापन हुआ। इस दौरान यूवाओ ने जोश और उत्साह के साथ जय श्री राम के नारे लगाए।