चितौड़गढ। अयोध्या में प्रभु श्री राम के मन्दिर निर्माण एवं प्रभु श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा होने के उपलक्ष्य में श्रीराम सेवा समिति व समस्त हिन्दू समाज की ओर से पूर्व संध्या पर शहर मे भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया।
समिति के सचिव पवन जागा ने बताया कि प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव को समिति द्वारा 2 दिवसीय रामोत्सव मनाते हुए शहर में भगवा मय शोभायात्रा का आयोजन किया गया। शोभायात्रा पाडनपोल से दोपहर में प्रारम्भ हुई जिसको पूज्य श्री महाराज विनोदचन्द्र यती, विधायक चन्द्रभानसिंह आक्या, सांवरियाजी मंदिर के पूजारी नितेश जी, पूजारी तुलसी महाराज, पूर्व यूआईटी चेयरमेन सुरेश झंवर, पूर्व विधायक बद्रीलाल जाट, भोलाराम प्रजापत, विहिप के मनोज सोनी, किशन पिछोलिया, हिन्दु जागरण मंच के राजकुमार कुमावत, आदि ने प्रभु राम की आरती उतार शोभायात्रा को प्रारंभ करवायी।
समिति के धर्मेश भारती के अनुसार शोभायात्रा शहर के विभिन्न मार्गो से गुजरी जिसमें प्रभु श्री राम की विशालकाय प्रतिमा श्रीनाथ जी प्रभु, बाहुबली हनुमान, रथ मे विराजित बालस्वरूप राम-लक्ष्मण-जानकी, राम दरबार व अखाडा प्रदर्शन सहित 201 महिलाएं कलश चल रही थी। यह शोभायात्रा पाडनपोल से प्रारम्भ हो लक्ष्मीनाथ मंदिर, गांधी चौक, सदर बाजार, गोलप्याउ चौराहा, सुभाष चौक, किलारोड, सिपाही मोहल्ला, जुना बाजार, से होते हुए भगतिया मोहल्ला, में स्थित कीर समाज के प्रभु श्रीराम के प्राचीन मन्दिर पर रामभक्तों द्वारा महाआरती कर 01 क्विंटल 11 किलो नुकती का भोग धरा समापन हुआ। शोभायात्रा का शहर मे विभिन्न समाज संगठन व्यापार मण्डल सहित शहर के हिन्दु जनमानस ने जगह जगह भव्य स्वागत किया। शोभायात्रा में रामभक्तों द्वारा रामजी के भक्ति गीतों पर नाचते गाते आनन्दित होते हुए प्रभु श्रीराम जी के उद्घोष के साथ चल रहे थे। युवाओं द्वारा अखाड प्रदर्शन करते हुए हैरतअंजेज प्रदर्शन दिखाये, शोभायात्रा मे सैकड़ो महिलाएं प्रभातफेरी रामधुन, स्कॉन टेम्पल रामधुन, सहित युवा, बुर्जुग व बच्चे आदि शोभायात्रा मे शामिल हुए। शोभायात्रा का गोलप्याउ पर दिव्य स्वरूप देखने को मिला जिसमें प्रभु श्रीराम की भव्य प्रतिमा को घुमाते हुए आतिशबाजी की। शोभायात्रा के समापन पर आभार धर्मेश भारती ने प्रकट किया।
इस दौरान विहिप के प्रशान्त गोस्वामी, कमलेश सुखवाल, पूर्व पार्षद ओम शर्मा, सुनील ढिल्लीवाल, सुरेश बांगड, सुरेश खटीक, जुगलकिशोर शर्मा, कीर समाज के प्रदेश अध्यक्ष किशन कीर, गोपाल माली, रवि माली, सुरेश जाट, कैलाश जाट, महावीर कीर, मनोहर वैष्णव-दूर्ग, उदयलाल कीर, पूरण कीर, मनोज वैष्णव, मनीष चांवला, दीपक सिंह, कोमल प्रजापत, विकास सेनी, मनोज साहु, मोनु गुर्जर, पंकज जागा, मनीष दाधिच, संजय मौड, राहुल मेनारिया, मनीष गुर्जर, महावीर वैष्णव, लक्की शर्मा, मयंक गुर्जर, शंकर कीर, रामबक्ष कीर, त्रिलोक अन्छेरा, निलेश नीलमणी, पार्षद छोटू माली, पार्षद दिनेश गवारिया चन्देरिया, रिषभ गौड, रवि सेन, बन्टी साहु, मनीष गोस्वामी, ठाकुर भांड, लखन भांड, अभिनन्दनसिंह पडिहार, तेजु लौहार, पंकज लोट, मनोज गुर्जर, मुकेश रेगर, ललक गोस्वामी, मोहितपुरी, सत्यनारायण कुमावत, दीपक गंगवाल, सोहन कुमावत, शंकर शर्मा, गोपाल वैष्णव, प्रकाश कुमावत, लाभचन्द कुमावत, रतन गोस्वामी, उदयलाल धाकड, दीपक वैष्णव, सहित कई रामभक्त थे।