मनासा। अयोध्या में में भगवान श्री राम की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर आमजन में उत्साह का माहौल हैं। जगह जगह कई धार्मिक आयोजन हो रहे हैं। इसी कड़ी में मनासा नगर में यूवाओ ने ढोल ढमाको के साथ विशाल वाहन रैली निकाली।
रविवार शाम 05 बजे नगर के अल्हेड रोड स्थित मंशापूर्ण बालाजी मंदिर से विशाल वाहन रैली प्रारंभ हुई जो नगर के प्रमुख मार्ग विजय स्तंभ, भाटखेड़ी नाका, बड़ा बाजार, रामपुरा नाका, उषा गंज, जुनासाथ होते हुए मंशापूर्ण बालाजी मंदिर पहुंची। जहां वाहन रैली का समापन हुआ। सभी यूवाओ यूवाओ ने जय श्री राम के नारे लगाए।