सरवानिया महाराज। शहर के वयोवृद्ध 106 वर्षीय कन्हैयालाल राठौर का आज दिनांक 22 जनवरी 2024 को दोपहर 01 बजे स्वर्गवास हो गया हैं।
कन्हैयालाल राठौर धार्मिक तथा अहिंसावादी विचार धारा के व्यक्ति थे। राठौर, रमेशचंद्र राठौर, स्वर्गीय ओमप्रकाश राठौर, शोभाराम राठौर, सुनील राठौर के पिता थे तथा अनिल, योगेश, दीपक, गोविंद, यश, विशाल, हरिओम के दादाजी थे। अंतिम यात्रा आज सोमवार दिनांक 22 जनवरी 2024 को शाम 04 बजे निज आवास से श्री काल भैरव मुक्ति धाम सरवानिया महाराज के लिए निकलेगी। उक्त जानकारी दिनेश वीरवाल ने दी।