मनासा। तहसील अंतर्गत गांव देवरी खवासा अयोध्या राम मंदिर में रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा के अवसर पर रविवार को नगर के दशहरा मैदान में बालिकाओं द्वारा आकर्षक रंगोली बनाई गई।
नगर की हर्षिता पाटीदार, श्वेता पाटीदार, गुंजन पाटीदार, दिव्या पाटीदार, प्रज्ञा नागदा, मोनिका पाटीदार, बिंदिया पाटीदार, पायल पाटीदार, रानू पाटीदार और दित्य पाटीदार बालिकाओं ने रविवार सुबह 08 बजे से शाम को 04 बजे से विभिन्न रंगों से भगवान श्री राम की प्रतिमा की रंगोली बनाई। अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर गांव की बालिकाओं के द्वारा रंगोली के माध्यम से मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम की रंगोली से कलाकृति बनाई गई। जो आकर्षण का केंद्र रही। ग्रामीणों ने बालिकाओं की प्रशंसा की।