चित्तौड़गढ़। आज 22 जनवरी को अयोध्या धाम में प्रभु श्री राम की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा प्रतिष्ठा महोत्सव को लेकर पूरे देश में उत्साह और उमंग का वातावरण है। चित्तौड़गढ़ में भी सर्वत्र राम उत्सव के आयोजन चल रहे हैं, ऐसे में मंदिर और देवालयों में भी महोत्सव मनाया जा रहा है। चित्तौड़गढ़ दुर्ग मार्ग, पाडनपोल पर स्थित श्री नाकोड़ा भैरव मंदिर में विराजित नाकोड़ा भैरव जी का श्री राममय भगवा श्रृंगार आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।