गरोठ। तहसील के ग्राम कोटडाबुजुर्ग में अयोध्या राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के उपलक्ष्य में सोमवार को बडे धुमधाम व ढोल-डीजे के साथ कलश यात्रा निकाली गई। यात्रा में शामिल ग्रामीण जय श्री राम के जयकारे लगाते हुए और नाचते गाते हुए चल रहे थे। शोभायात्रा में स्कूली बच्चों ने श्रीराम, सीता, लक्ष्मण और हनुमान का रुप धारण किया हुआ था। शोभायात्रा का मुख्य आकर्षण श्री राम सेना रही।
कलश यात्रा श्री राम मंदिर से प्रारंभ होकर पुरे गांव में भ्रमण कर वापस श्री राम मंदिर पहुंची। गांव में जगह-जगह पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का भव्य स्वागत किया गया। यात्रा का श्री राम मंदिर पर समापन हुआ। महाआरती व महाप्रसादी का आयोजन किया गया। श्री राम मंदिर पर शाम को भजन संध्या का आयोजन भी किया जायेगा। यात्रा में बडी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।