मनासा। अयोध्या में श्री राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव आयोजन को लेकर सोमवार को सुबह 09 बजे से मनासा नगर में बद्रीविशाल मंदिर गांधी चौक पर भव्य सुंदर कांड पाठ किया गया।
इस अवसर पर विधायक अनिरुद्ध माधव मारू, नगर परिषद अध्यक्ष उपाध्यक्ष समस्त पार्षद सहित सैकड़ों की संख्या में लोगो ने मधुर भजनों पर नाचते झूमते हुए आनंद उठाया। साथ ही सुंदर कांड के साथ हवन अभिषेक कर छप्पन प्रकार के व्यंजन का भोग लगाया गया। लोगो ने एक दूसरे को श्री राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव की बधाई दी। इस दौरान बड़ी संख्या में नगरवासी मौजूद रहे।