मनासा। अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर गांव देवरी खवासा में युवाओं और वरिष्ठजनों के द्वारा भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा का जगह-जगह भव्य स्वागत हुआ। प्राण प्रतिष्ठा को लेकर युवा वर्ग द्वारा गांव में हर घर पर भगवा ध्वज लगाया गया। वहीं चारभुजा नाथ मंदिर पर आकर्षक सजावट की गई।
शोभायात्रा चारभुजा नाथ मंदिर से प्रारंभ हुई जो नगर के मुख्य मार्ग जिसमें छपरा मोहल्ला, बस स्टैंड, देवनारायण चौक, इमली चौक होती हुई चारभुजा नाथ मंदिर पहुंची। जहां शोभायात्रा का समापन हुआ। प्राण प्रतिष्ठा को लेकर गांव में प्रतिदिन रात को 08 बजे से रामधुन निकली जा रही हैं। जो कि अब सुचारू रूप से चलेगी।