चित्तौड़गढ़। अयोध्या में श्री राम मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर बोजुन्दा स्थित पॉलिटेक्निक कॉलेज के पीछे स्थित श्री काला बावजी, कालभैरव व कालिका माताजी मंदिर पर 22 जनवरी को श्रीराम मूर्ति प्राणप्रतिष्ठा निमित्त यज्ञ, अनुष्ठान, प्रशाद वितरण एवं दीपदान के आयोजन किये गए। श्री राम महोत्सव हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया।
पुजारी बाबूलाल जटिया, सतखंडा के सानिध्य में पंडित दीपक शर्मा ने यज्ञ अनुष्ठान करवाया। प्राण प्रतिष्ठा मुहूर्त में अनुष्ठान किया गया। भारत में खुशहाली, सुख शांति, समृद्धि, आरोग्य की मंगलकामना की गई। बड़ी संख्या में उपस्थित श्रद्धालुओं ने उत्साह पूर्वक दीपदान कर जयकारे लगाए।
जिला मुख्यालय से करीब 8 किमी दूरी पर बोजुन्दा स्थित पॉलिटेक्निक कॉलेज के पीछे स्थित श्री काला बावजी, कालभैरव स्थल पर मंदिर पर आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं में महोत्सव को लेकर अपार उत्साह देखा गया। अति प्राचीन एवं चमत्कारिक धर्म स्थल पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का वर्ष भर आवागमन रहता है। मान्यता है कि श्रद्धालुओं की हर मनोकामना पूरी होती है।