BREAKING NEWS
KHABAR : भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरे विद्युत.. <<     KHABAR : हर घर तिरंगा अभियान के तहत जिलेभर में.. <<     REPORT : खाद्य एवं औषधि विभाग की कार्रवाई, 25 किलो.. <<     KHABAR : विभाजन विभीषिका दिवस का आयोजन 14 अगस्त को,.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : झाबुआ में खाद्य सुरक्षा प्रशासन की.. <<     KHABAR : मंदसौर में स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा,.. <<     KHABAR : दतिया में स्वतंत्रता दिवस समारोह की.. <<     KHABAR : कंजार्डा में जन अभियान परिषद ने निकाली.. <<     KHABAR : टंट्या भील विश्वविद्यालय में सुविधाओं की.. <<     NEWS : आंजना के निर्देश पर निंबाहेड़ा ब्लॉक.. <<     KHABAR : खरगोन में निकली तिरंगा यात्रा, गूंजे.. <<     KHABAR : कमीशन का झांसा देकर 31 लाख की ठगी, ऑनलाइन.. <<     REPORT : मंदसौर जिले में अब तक 497.6 मिमी औसत वर्षा.. <<     KHABAR : स्वतंत्रता दिवस पर 14 अगस्त को निकलेगी.. <<     NEWS : कनेरा में महाविद्यालय भवन निर्माण के लिए 481.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 22, 2024, 5:05 pm
BIG NEWS : भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा पर जिले भर में हुई महाआरती और आतिशबाजी, पशुपतिनाथ मंदिर सभागृह में बड़ी स्क्रीन पर दिखाया सीधा प्रसारण, भावुक हुए सांसद गुप्ता, पढ़े खबर 

Share On:-

मंदसौर। श्री अयोध्या धाम में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का उत्सव आज पूरे देश में मनाया जा रहा है। जैसे ही भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा हुई शहर से लेकर गांव के मंदिर में महाआरती और आतिशबाजी की गई।
जिले के प्रमुख मंदिरों के सुबह से भजन और अनुष्ठान के आयोजन किए गए। साथ ही अयोध्या में हुए रामलला के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का लाइव प्रसारण बड़ी स्क्रीन पर किया गया। शहर में भगवान पशुपतिनाथ महादेव मंदिर में सुबह रामधुन स्मरण का आयोजन हुआ इसके बाद शिवना घाट महाआरती की गई। मंदिर के सभागृह में एलइडी पर रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के आयोजन की लाइव देखा गया। कार्यक्रम में सांसद सुधीर गुप्ता, संत और आमजन शामिल हुए। प्राण प्रतिष्ठा के सीधे प्रसारण को देखते हुए सांसद गुप्ता भावुक भी हो गए थे। शाम को शाम को शिवना तट पर 61 हजार दीपक प्रज्जवलित किए जाएंगे। वहीं भव्य आतिशबाजी और लेजर लाइट शो होगा।
भगवान पशुपतिनाथ मंदिर के साथ ही शहर के तलाई वाले बालाजी, गांधी चौराहा स्थित विश्वपति शिवालय, बस स्टैंड स्तिथ बड़े बालाजी मंदिर, जगदीश मंदिर, सहित सभी मंदिरो में धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किये गए। वहीं शाम को घर घर में दीपक जलाए जाएंगे इसके साथ ही मंदिरों, चौक चौराहों पर आतिशबाजी और अन्य कार्यक्रम आयोजित की जाएगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE