नीमच। सात दिवसीय भागवत कथा के विश्राम साथ ही ग्राम दोवड़ में चारभुजा मंदिर के जीर्णोद्धार साथ ही मंदिर पर वैदिक मंत्रौच्चार के साथ कलश स्थापना की गई। साथ ही महाआरती की गई। इस दौरान सभी ग्रामवासी उपस्थित रहे।
गांव के ऊंकारलाल-स्व रामचंद्र नागदा के द्वारा कलश की स्थापना की गई। इस दौरान भगवान की जयकारो से पूरा गांव गुंज उठा। सभी ग्रामवासियों के सहयोग से बहुत ही दिव्य एवं भव्य मंदिर का मंदिर का जीर्णोद्धार हुआ हैं।