चित्तौड़गढ़। अयोध्या में श्री रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर चित्तौड़गढ़ शहर भी राममय हो गया है। दीपावली की तरह शहर के मुख्य मार्गों और भवनों पर लाइटों से सजावट की गई है। हर तरफ भगवा ध्वज फहराया गया। शहर सहित जिले भर में जगह-जगह अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। पुरे शहर में हर जगह राम के जयकारे की गूंज हैं। लोग भगवान राम के जयकारे लगाते हुए हाथों में पताका लहरा रहे थे। मंदिरों में हवन, पूजन और सुन्दरकांड के पाठ हुए।
अयोध्या से रामलला के प्राण प्रतिष्ठा उत्सव का सीधा प्रसारण भी देखने के लिए जगह जगह बड़ी एलईडी लगाए गई। इससे पहले हर मंदिरों में सुंदरकांड पाठ, हनुमान चालीसा का आयोजन हुआ। हर मंदिर में बड़ी एलईडी लगाई गई। जहां भक्तों ने रामलला को देखा। प्राण प्रतिष्ठा होते ही हर जगह जय श्री राम के जयकारे गूंजने लगे। जमकर आतिशबाजी की गई। कलेक्ट्री चौराहे पर भी विधायक की और से बड़ी एलईडी लगाई गई। जहां विधायक ने आमजन के साथ सीधा प्रसारण देखा।