सरवानियां महाराज। शहर में रावला चौक शीतलामाता मंदिर के सामने बीच रास्ते पर खड्डा हो रहा था। जिसको लेकर कई बार नगर परिषद में वार्ड क्रमांक छह के पार्षद प्रतिनिधि को अवगत कराया लेकिन उक्त खड्डा नहीं भरा गया। जिसको लेकर सोमवार को राणावत समाज के युवकों ने तथा वरिष्ठ लोगों ने एकत्रित होकर खुद ही सिमेंट क्रांक्रीट से खड्डा भर कर आक्रोश स्वरूप पार्षद अंधा है लिख दिया।
मामले में राणावत समाज के युवकों ने बताया कि पहले भी पार्षद प्रतिनिधि अनील राठौर सुर्खियों में रहे हैं और अब फिर एक खड्डे को लेकर चर्चा में है। आज शहर में राम उत्सव है और यहां भी धार्मिक आयोजन चल रहे हैं। आयोजन को देखते हुए कई बार पार्षद प्रतिनिधि को अवगत कराया लेकिन उक्त खड्डा नहीं भरा गया। जिसको लेकर आज आक्रोशित लोगों ने खड्डा भरकर पार्षद के प्रति लापरवाही करने वाले सुचक पार्षद अंधा है, लिखकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान मंयक प्रताप सिंह राणावत ने बताया कि राणावत समाज की गलियों में स्पीड ब्रेकर भी नहीं लगायें गये। मौके पर मनोहर सिंह, मा सा श्रवण सिंह, डुंगर सिंह, विरेंद्र प्रताप सिंह (भय्यू) हवेली, दुलेसिंह वक्तावर सिंह, करण प्रताप सिंह, मयंक प्रताप सिंह, लक्ष्मण सिंह, विजय पाल सिंह, भूपेन्द्र सिंह, हर्षवर्धन सिंह, अर्जून सिंह, चेतन राणावत, विनय प्रताप सिंह, सुरज राणावत सहित अन्य उपस्थित थे। मामले में पार्षद प्रतिनिधि अनील राठौर ने बताया कि नगर परिषद की बैठक में वार्ड में नाली तथा खड्डा निर्माण का प्रस्ताव दिया है शीघ्र ही व्यवस्था ठीक कर देंगे।