मोरवन। अयोध्या में सोमवार को रामजन्म भूमि स्थान पर बन रहे भव्य मंदिर के गृभगृह में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा हुई। यह पूरे देश के लिए ऐतिहासिक और अविस्मर्णीय दिन हैं। सैकडो वर्षो बाद यह शुभ घड़ी आई है जब अयोध्या में अपने जन्मस्थली पर रामलला विराजित हुए है। पूरे देश में दीपावली जैसा माहौल हैं।
इसी शुभ अवसर पर आदिनाथ गौशाला मोरवन में गौ माता का पूजन कर मिठाई व घुड़ खिलाया गया। गौ माता को अक्षत कुमकुम लगाकर माला पहनाई व पूजन कर आरती उतारी गई।
इस अवसर पर आदिनाथ गौशाला अध्यक्ष विमल जैन, समाजसेवी आशीष बैरागी, लोकेश सुथार, गजेंद्र गुर्जर, रामलाल गुर्जर, भारत लोहार सहित कर्मचारी उपस्थित थे।