नीमच। भारत विकास परिषद के पूर्व अध्यक्ष संदीप खाबिया की मातोश्री पुखराज देवी धर्मपत्नी अरुण खाबिया के देवलोकगमन के पश्चात भारत विकास परिषद शाखा नीमच के माध्यम से नेत्रदान संपन्न हुआ।
नेत्रदान हेतु डॉक्टर मनीष चमड़िया शाखा अध्यक्ष, सुशील गट्टानी शाखा सचिव, अशोक मंगल, संतोष खंडेलवाल, गोपालकृष्ण सिंहल, पंकज दुबे का प्रेरणादायक सहयोग रहा। नेत्रदान गोमाबाई नेत्रालय के माध्यम से हुआ। परिषद परिवार ने पूर्व अध्यक्ष संदीप खाबिया का धन्यवाद ज्ञापित किया।