BREAKING NEWS
देवास जिला अस्पताल पहुंचे कलेक्टर ऋतुराज.. <<     BIG NEWS : सड़क हादसे ने उजाड़ दिया परिवार, रूपपुरा और.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     देवास जिला अस्पताल पहुंचे कलेक्टर ऋतुराज.. <<     मुरैना में रेत माफिया पर सबसे बड़ा शिकंजा,.. <<     REPORT : कोटडाबुजुर्ग में अवैध पेड़ कटाई का आरोप,.. <<     NEWS : कल्याण नगरी में सजेगा आस्था का महाकुंभ, 1.. <<     NEWS : बालाजी प्रशिक्षण संस्थान के चतुर्थ दंगल.. <<     NEWS : गुरमत शिक्षा शिविर का समापन, गुरबाणी, सिख.. <<     KHABAR : नीमच में प्राकृतिक खेती एवं कृषक.. <<     KHABAR : ट्रिपल इंजन सरकार के बावजूद विकास ठप,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नशामुक्त भारत सप्ताह, नीमच जिले में दूसरे.. <<     BIG NEWS : देश सेवा का सपना हुआ साकार, नवचयनित.. <<     NEWS : कलश यात्रा के साथ श्रद्धा एवं भक्ति के.. <<     NEWS : श्रीराम फार्म सॉल्युशन्स ने लॉन्च किए.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले का शामगढ़ और घर के बाहर खेल रहे.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नीमच के डाकघरों में जून माह की इस तारीख को.. <<     खरगोन में टीईटी मुद्दे पर शिक्षकों में चिंता.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 23, 2024, 11:15 am
BIG NEWS : एआई पत्रकारिता को भी करेगी प्रभावित, पत्रकारों को अपडेट रहना जरूरी- पंकज क्षीरसागर, पत्रकार स्वर्गीय यशवंत घोड़ावत की दसवीं पुण्यतिथि पर जिला पत्रकार संघ का महासम्मेलन, पढ़े आरिफ मंसूरी की खबर 

Share On:-

थांदला। वनांचल के पत्रकारिता के वटवृक्ष माने जाने वाले पत्रकार स्व यशवंत घोड़ावत की 10वीं पुण्यतिथि के अवसर पर जिला पत्रकार संघ का वार्षिक महासम्मेलन थांदला में आयोजित किया गया। सम्मेलन में प्रदेश के ख्याति प्राप्त पत्रकार कीर्ति राणा, रजनी खेतान और पंकज क्षीरसागर बतौर अतिथि उपस्थित रहे।  मेट्रो परिसर में आयोजित कार्यक्रम का शुभांरभ माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्जवलन के साथ किया गया। स्वागत भाषण जिला पत्रकार संघ के अध्यक्ष राजेश सोनी ने दिया। संरक्षक संजय भटेवरा ने कार्यक्रम की अवधारणा के बारे में अवगत करवाया। कार्यक्रम में उपस्थित जिले के पत्रकारो ने स्व यशवंत घोड़ावत के चित्र पर पुष्पाजंलि अर्पित की। 
कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में शामिल हुए स्वतंत्र पत्रकार रजनी खेतान ने पत्रकारिता में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तकनीक के कारण आने वाली परेशानीयो के बारे में जानकारी दी। खेतान ने पत्रकारिता के क्षेत्र में महिलाओ की कमी पर निराशा व्यक्त की। 
अध्यक्षता कर रहे लोकसभा स्पीकर रही सुमित्रा महाजन के ओएसडी रहे पंकज क्षीरसागर ने राजनैतिक क्षेत्र में पत्रकारों की उपयोगिता विषय पर प्रकाश डाला। उन्होंने एआई तकनीक के खतरे के बारे में बताते हुए कहा कि मोबाईल तकनीक के बाद एआई ने विश्व भर में हर क्षेत्र में अपनी मौजूदगी का अहसास करा दिया है। एआई पत्रकारिता को भी प्रभावित करेगी, लिहाजा हर पत्रकार को अब रोज अपटेड रहना होगा। मुख्य अतिथि कीर्ति राणा ने आंचलिक पत्रकारिता और महानगरों की पत्रकारिता के बीच संपर्क और खबरों की प्रमाणितों, खबर के सुत्र और घटना के बाद लिखी जाने वाली फालोअप स्टोरी की उपयोगिता बताई। राणा ने कहा कि आज का दौर पत्रकारिता के लिए संकटों भरा है बावजूद झाबुआ जिले में इस तरह के आयोजन होना वास्तव में बड़ा चुनौती वाला काम है जो जिला पत्रकार संघ के बैनर तले किया जा रहा है। यह झाबुआ में ही देखा है जहां पत्रकार बिरादरी ना सिर्फ प्रतिभाशाली विद्यार्थीयों वरन समाज में सेवा देने वाले सेवाभावी लोगों और अपनी बिरादरी के उदयमान, प्रखर, संघर्षशील पत्रकारों का सम्मान कर रहे हैं।
प्रतिभाओं का किया सम्मान-
क्षेत्र के उदयमान पत्रकारिता का सम्मान ग्राम भामल के सुनील सोलंकी, प्रखर पत्रकारिता का सम्मान डाॅ उमेश शर्मा तथा मरणोपरांन्त संघर्षषील पत्रकारिता का सम्मान स्व सुमनकांत शूक्ला पेटलावद को प्रदान किया गया। जिला पत्रकार संघ के संरक्षक संजय भटेवरा की ओर से कक्षा 10वीं और 12वीं में प्रथम आने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया, प्रथम आने वाले विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र और 1515 रूपए और द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थी को प्रशस्ति पत्र और 1111 रूपए की राशि के चेक प्रदान किये गए। खवासा संकुल के 4 और थांदला संकुल के 5 विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया। सिविल अस्पताल में सेवा देने वाले डॉ कमलेश परस्ते और डाॅ मनीष दुबे को नगर में उनकी सेवाओं के लिए शाल श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम में झाबुआ जिले से सभी प्रमुख नगरों और ग्रामीण क्षेत्र के पत्रकारों ने सहभागिता की, कार्यक्रम का संचालन राजेष वैद्य, अक्षय भट्ट ने किया एवं आभार थांदला तहसील अध्यक्ष मनीष अहिरवार ने माना। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE