BREAKING NEWS
KHABAR : भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरे विद्युत.. <<     KHABAR : हर घर तिरंगा अभियान के तहत जिलेभर में.. <<     REPORT : खाद्य एवं औषधि विभाग की कार्रवाई, 25 किलो.. <<     KHABAR : विभाजन विभीषिका दिवस का आयोजन 14 अगस्त को,.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : झाबुआ में खाद्य सुरक्षा प्रशासन की.. <<     KHABAR : मंदसौर में स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा,.. <<     KHABAR : दतिया में स्वतंत्रता दिवस समारोह की.. <<     KHABAR : कंजार्डा में जन अभियान परिषद ने निकाली.. <<     KHABAR : टंट्या भील विश्वविद्यालय में सुविधाओं की.. <<     NEWS : आंजना के निर्देश पर निंबाहेड़ा ब्लॉक.. <<     KHABAR : खरगोन में निकली तिरंगा यात्रा, गूंजे.. <<     KHABAR : कमीशन का झांसा देकर 31 लाख की ठगी, ऑनलाइन.. <<     REPORT : मंदसौर जिले में अब तक 497.6 मिमी औसत वर्षा.. <<     KHABAR : स्वतंत्रता दिवस पर 14 अगस्त को निकलेगी.. <<     NEWS : कनेरा में महाविद्यालय भवन निर्माण के लिए 481.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 23, 2024, 11:33 am
BIG NEWS : अयोध्या में भगवान श्री राम की प्राण-प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में निकली शोभायात्रा, आतिशबाज़ी के साथ प्रभु श्रीराम का स्वागत कर लिया आशीर्वाद, पढ़े बाल मुकुंद नागर की खबर

Share On:-

दूदरसी। 22 जनवरी को अयोध्या में भगवान श्री राम की जैसे ही प्राण प्रतिष्ठा की खबर टीवी के माध्यम से प्राप्त हुई गांव दूदरसी में जोरदार आतिशबाज़ी कर जय-जय सियाराम के नारों से आकाश गुंजायमान हो गया। श्री राम जानकी मंदिर पर सुबह हवन-पूजन किया गया। मंदिर का चौक भगवा पताकाओं से पट गया मानो प्रभु श्री राम त्रेतायुग में रावण का वध कर आज ही अयोध्या आए हैं। जैसे ही 11 बजकर 55 मिनट पर प्रभु श्री राम की प्राण-प्रतिष्ठा हुई लोगों ने आतिशबाजी कर भगवान श्री राम में अपनी आस्था का इजहार किया। 
शाम को ग्राम वासियों ने अपने-अपने घरों में दीपक जलाकर रंगोली सजाई। बिजली की रोशनी से घरों को रोशन किया। घरों में साफ-सफाई कर हर व्यक्ति ने अपने घर पर प्रभु का पूजन किया। शाम को श्री राम जानकी मंदिर से डीजे के साथ भगवान श्री राम की शोभा यात्रा निकाली। जिसमें पूरे गांव की महिलाएं और पुरुषों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और डीजे की धुन पर आ गए आ गए राम आ गए, हमने घर आंगन सजाया हमने दीप जलाया मन में राम बसाया राम आ गए नामक भजन पर महिला और पुरूषों ने जमकर नृत्य किया। शोभायात्रा के साथ एक ट्रेक्टर में मिठाई नुक्ती भरी हुई थी और सभी को प्रसाद वितरित किया गया। एक ट्रेक्टर में झांकी बनाई गई थी जिसमें राम, सीता, लक्ष्मण और हनुमान का वेश धारण किए हुए नवयुवक आसन पर बैठे थे। जहां-जहां से शोभायात्रा निकली गांव वासियों ने खुले दिल से स्वागत किया। अंत में यात्रा पुनः श्री राम जानकी मंदिर पर आकर समापन हुआ। भगवान की आरती की गई और भक्तजनों को प्रसाद बांटी गई।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE