BREAKING NEWS
NEWS : महेश नवमी महोत्सव के तहत 20 जून को होगा.. <<     देवास जिला अस्पताल पहुंचे कलेक्टर ऋतुराज.. <<     BIG NEWS : सड़क हादसे ने उजाड़ दिया परिवार, रूपपुरा और.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     देवास जिला अस्पताल पहुंचे कलेक्टर ऋतुराज.. <<     मुरैना में रेत माफिया पर सबसे बड़ा शिकंजा,.. <<     REPORT : कोटडाबुजुर्ग में अवैध पेड़ कटाई का आरोप,.. <<     NEWS : कल्याण नगरी में सजेगा आस्था का महाकुंभ, 1.. <<     NEWS : बालाजी प्रशिक्षण संस्थान के चतुर्थ दंगल.. <<     NEWS : गुरमत शिक्षा शिविर का समापन, गुरबाणी, सिख.. <<     KHABAR : नीमच में प्राकृतिक खेती एवं कृषक.. <<     KHABAR : ट्रिपल इंजन सरकार के बावजूद विकास ठप,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नशामुक्त भारत सप्ताह, नीमच जिले में दूसरे.. <<     BIG NEWS : देश सेवा का सपना हुआ साकार, नवचयनित.. <<     NEWS : कलश यात्रा के साथ श्रद्धा एवं भक्ति के.. <<     NEWS : श्रीराम फार्म सॉल्युशन्स ने लॉन्च किए.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले का शामगढ़ और घर के बाहर खेल रहे.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नीमच के डाकघरों में जून माह की इस तारीख को.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 23, 2024, 6:21 pm
BIG NEWS : सहस्त्र मुखेश्वर महादेव मंदिर परिसर में बजरंग दल विश्व हिंदू परिषद ने कारसेवकों का किया सम्मान, पढ़े दशरथ नागदा की खबर  

Share On:-

कुकड़ेश्वर। अयोध्या में 500 वर्षों के लंबी लड़ाई के बीच कई बार आंदोलन हुए वर्ष 1990-92 में कुकड़ेश्वर से हिंदू समाज का एक जत्था कार सेवा के लिए अयोध्या पहुंचा था। उस समय हिंदू समाज ने कई मुसीबत का सामना करते हुए दो बार कार सेवा की। दूसरी बार कार सेवा में हिंदू समाज को सफलता मिली। तब से आज तक कार सेवकों के मन में यह था कि जब तक राम मंदिर नहीं बन जाता हम चैन की नींद नहीं सोएंगे। वो दिन सोमवार को आया। अयोध्या में प्रभु श्री राम का मन्दिर बन कर तैयार हैं और रामलाल की प्राण प्रतिष्ठा हुई। हजारों हजार कार सेवकों का बलिदान व्यर्थ नहीं गया। 
इस खुशी में कुकड़ेश्वर विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल तथा हिंदू जागरण मंच के द्वारा कार सेवा में गए कार सेवकों का सम्मान समारोह सहस्त्र मुखेश्वर महादेव मंदिर परिसर में राम कथा वाचक श्री देव कृष्ण जी शास्त्री गुरु जी की उपस्थिति में गुरु जी के कर कमलो द्वारा किया गया। जिसमें स्वर्गीय मंगल पटवा के सुपुत्र विवेक पटवा, रामकिशन मालवीय पूर्व सरपंच, युगल किशोर व्यास के सुपुत्र असीम व्यास, शंकरलाल मालवीय रामायण मंडल वाले, भगवती प्रसाद सोनी, शिव सेन, गोविंद राठौड़ स्वर्गीय सुंदरलाल मोदी सुपुत्र बाबूलाल मोदी, जगदीश चंद्र बैरागी, स्वर्गीय मोहनलाल बारीवाले सुपुत्र कन्हैयालाल बारीवाला, रमेशचंद्र नामदेव, स्वर्गीय मातालाल खुंवार पोत्र जीतू खुंवार का गुरूजी द्वारा तिलक लगाकर दुपट्टा पहनाकर श्रीफल द्वारा सम्मान किया गया। साथ ही बजरंग दल, विश्व हिंदू परिषद, हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं द्वारा भी सभी कार सेवकों का सम्मान किया गया। इस अवसर पर नगर के गणमान्य नागरिक माताएं बहने पत्रकारगण उपस्थित थे। सभी का आभार हिंदू जागरण मंच के मंगल कच्छावा द्वारा माना गया। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE