सिंगोली। प्रदेश में पत्रकारो के सबसे बड़े रजिस्टर्ड संगठन मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ नीमच जिला ईकाई के वर्ष 2024 के कार्ड (परिचय पत्र) वितरण एवं जिला सम्मेलन दिनांक 27 जनवरी को मोरवन डेम पर आयोजित होगा।
उपरोक्त विषय की जानकारी देते हुए जिला महासचिव चैनसिंह सोलंकी ने बताया कि कार्ड वितरण एवं जिला सम्मेलन जिलाध्यक्ष प्रदीप जैन के नेतृत्व में आयोजित होगा। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि संगठन के संभागीय कार्यकारी अध्यक्ष डाक्टर प्रतिपाल सिंह राणा मंदसौर, विमल बंसल जिलाध्यक्ष मंदसौर होंगे। समारोह के विशिष्ट अतिथि के रूप मे जिला कलेक्टर दिनेश जैन जिला पुलिस अधीक्षक अमित तोलानी एडिशनल एसपी नवलसिंह सिसौदिया, संगठन के प्रदेश एवं संभाग पदाधिकारी सहित जिले के अन्य कई वरिष्ठ पत्रकार साथी एवं प्रशासनिक अधिकारीगण विशेष रूप से उपस्थित रहेगा।
सोलंकी ने बताया कि जिला सम्मेलन कार्यक्रम दोपहर 01 बजे आरंभ होगा। जिसमें संगठन से जुड़े जिले की सभी तहसीले नीमच, जीरन, मनासा, रामपुरा, जावद, सिंगोली के पत्रकार साथियों को वर्ष 2024 के कार्ड वितरित किए जाएगे तथा जिला सम्मेलन के दौरान जिलेभर से आए पत्रकार साथियो के साथ संगठन को मजबूत बनाए रखने पर चर्चा होगी।