BREAKING NEWS
देवास जिला अस्पताल पहुंचे कलेक्टर ऋतुराज.. <<     BIG NEWS : सड़क हादसे ने उजाड़ दिया परिवार, रूपपुरा और.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     देवास जिला अस्पताल पहुंचे कलेक्टर ऋतुराज.. <<     मुरैना में रेत माफिया पर सबसे बड़ा शिकंजा,.. <<     REPORT : कोटडाबुजुर्ग में अवैध पेड़ कटाई का आरोप,.. <<     NEWS : कल्याण नगरी में सजेगा आस्था का महाकुंभ, 1.. <<     NEWS : बालाजी प्रशिक्षण संस्थान के चतुर्थ दंगल.. <<     NEWS : गुरमत शिक्षा शिविर का समापन, गुरबाणी, सिख.. <<     KHABAR : नीमच में प्राकृतिक खेती एवं कृषक.. <<     KHABAR : ट्रिपल इंजन सरकार के बावजूद विकास ठप,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नशामुक्त भारत सप्ताह, नीमच जिले में दूसरे.. <<     BIG NEWS : देश सेवा का सपना हुआ साकार, नवचयनित.. <<     NEWS : कलश यात्रा के साथ श्रद्धा एवं भक्ति के.. <<     NEWS : श्रीराम फार्म सॉल्युशन्स ने लॉन्च किए.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले का शामगढ़ और घर के बाहर खेल रहे.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नीमच के डाकघरों में जून माह की इस तारीख को.. <<     खरगोन में टीईटी मुद्दे पर शिक्षकों में चिंता.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 23, 2024, 7:10 pm
NEWS : दीपोत्सव मनाया, सजल नेत्रों ने बड़ी स्क्रीन पर निहारा प्रभु श्रीराम के विग्रह रूप को, महाआरती के बाद हुआ प्रसाद वितरण, पढ़े खबर 

Share On:-

सिरोही। भव्य दिव्य नव्य राम जन्मभूमि मंदिर के विग्रह रूप की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर को राष्ट्र पर्व की भांति दीपोउत्सव की तरह मनाते हुए सिरोही के सदर बाजार स्थित खंडेलवाल समाज के ठाकुरजी चारभुजा मंदिर में बड़ी संख्या में भक्तों ने ढोल, शंख ध्वनि, घंटा घड़ियाल बजाते हुए महाआरती कर आनंदमय होकर अयोध्या के लाइव प्रसारण को बड़ी स्क्रीन पर देखा। 

आयोजन समिति के लोकेश खंडेलवाल ने बताया कि सनातन समाज के गौरवमय पावन दिवस के अवसर पर चारभुजा मंदिर में भक्ति भाव पूर्वक श्रद्धालुओं ने मेरे सरकार आए हैं... के भाव से निहारती निगाहों ने देवलोक से प्रभु आगमन और प्रतिमा दर्शन के लिए बड़ी एलईडी वॉल के सामने टकटकी लगाकर देखते हुए इस ऐतिहासिक कालखंड घटित होते साक्षात देखने का सौभाग्य प्राप्त किया। इस अवसर पर कई भक्तों की आंखें सजल हो उठी। महिलाओं ने मंगल गीत गाए और मंत्र जाप के साथ हनुमान चालीसा का पाठ किया। सिरोही खंडेलवाल सेवा संघ के कार्यकर्ताओं ने समस्त व्यवस्थाओं का संचालन करके महाआरती में सम्मिलित हुए सभी भक्तों को प्रसाद वितरित किया। इस अवसर पर खंडेलवाल समाज महासंघ अध्यक्ष भगवतीप्रसाद नाटाणी, ओमप्रकाश मेहरवाल, चंद्रकांत खंडेलवाल, जगदीश कुमार, इंद्रमल कायथवाल, सतीश कुमार, रोशन, हरीश नाटाणी, दीपक नाटाणी, दिनेश खुंटेटा, श्रवणभाई, पुष्कर खुंटेटा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे।

1500 जगमग दीप ज्योति से सजाया मंदिर, आतिशबाजी हुई-
खंडेलवाल समाज के चारभुजा मंदिर प्रांगण में रात्रि को चारो तरफ कतारबद्ध प्रज्वलित दीप लड़ियों की बिखरती रोशनी से पूरा परिसर रोशन हो उठा, करीब 1500 दीपक से सजाकर भक्तो ने दीपोत्सव की तरह रंगीन लाईट डेकोरेशन के बीच आकर्षक रंगबिरंगी आकाशीय आतिशबाजी करते हुए खुशी का इजहार किया। युवतियों ने रंगोली उकेरी वहीं फूलो का डेकोरेशन भी शानदार किया गया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE