चित्तौड़गढ़। अयोध्या में भगवान श्रीराम लला के विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा के पावन दिवस पर चित्तौड़गढ़ में सुभाष चौक पर सांसद और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी की प्रेरणा से भाजपा द्वारा प्रभु श्रीराम राज्याभिषेक मंचन का भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। काशी के प्रख्यात भारत रामलीला मंच के कलाकारों द्वारा भरत मिलाप और 14 वर्ष के वनवास के बाद अयोध्या लौटने पर राजा राम के राज्याभिषेक की सुंदर प्रस्तुति दी गई।
भाजपा जिलाध्यक्ष मिट्ठूलाल जाट के मुख्य आतिथ्य और शंकराचार्य पीठ के चित्तौड़गढ़ धर्मासंद अधिकारी रोहित महाराज के सानिध्य में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में चित्तौड़गढ़ के धर्म प्रेमी बंधुओं और मातृ शक्ति सम्मिलित हुए। रामायण के सभी पात्रों के मंच पर प्रवेश करते ही उन पर लगातार पुष्पवर्षा के साथ जनमानस ने उत्साह और भावभक्ति के साथ जय जय श्री राम, जय जय सियाराम के उदघोष के साथ स्वागत किया। भरत मिलाप के प्रसंग के मंचन के समय कई दर्शकों की आंखे भर आई। राज्याभिषेक के मंचन के बाद राजा राम को मुकुट पहनाकर सिंहासन पर माता सीता के साथ विराजित कर अतिथियों ने माला पहनाकर उनकी आरती उतार कर श्रद्धा से नमन किया। मंच के पार्श्व भाग से नयनाभिराम और आकर्षक आतिशबाजी से सुभाष चौक पर दिवाली सा माहौल बन गया। कार्यक्रम से पूर्व काशी से रामलीला संचालक अशोक उपाध्याय और उनके मंडल ने भगवान श्रीराम के सुमधुर भजनों की शानदार प्रस्तुति दी जिस पर उपस्थित जनसमूह ने करतल ध्वनि से नृत्य किया जो देखते ही बन रहा था। कार्यक्रम में रोहित महाराज ने मेरी झोपडी के भाग खुल जायेंगे और भारत का बच्चा बच्चा जय श्री राम बोलेगा भजन गाए तो हर भक्त के कदम थिरके और सभी ने भक्ति भाव से कार्यक्रम में धर्मलाभ उठाया। कार्यक्रम में प्रशासनिक संत एसीईओ राकेश पुरोहित और बीडीओ अभिषेक शर्मा ने भी भजनों की प्रस्तुति देकर और राम की महिमा के गीत गाकर सभी को भावविभोर कर दिया।
कार्यक्रम में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष प्रवास कार्यालय संयोजक श्रवण सिंह राव, जिला महामंत्री रघु शर्मा, पंचायत समिति प्रधान देवेंद्र कंवर, सांसद प्रवक्ता अनिल शिशोदिया, विनोद चपलोत, विधानसभा संयोजक रणजीत सिंह भाटी, संभाग मीडिया सह संयोजक सुधीर जैन, पूर्व जिलाध्यक्ष भाजयुमो हर्षवर्धन सिंह रुद, पूर्व भाजयुमो नगर अध्यक्ष गौरव त्यागी, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष वीणा दशोरा, जिला कोषाध्यक्ष हरीश ईनाणी, जिला मंत्री संजू लड्ढा, नगर मंडल अध्यक्ष सागर सोनी, प्रदीप काबरा, अनंत समदानी, जिला आईटी संयोजक नंदकिशोर लोहार, पार्षद छोटू सिंह शेखावत, नरेंद्र पोखरना, शिव शर्मा, अविनाश शर्मा, जिला सह मीडिया प्रभारी प्रहलाद शर्मा, मनोहरलाल दक, गोवर्धन जाट, चंद्रशेखर सोनी, लोकेश त्रिपाठी, हरीश गुरनानी, शांतनु काबरा, भरत माहेश्वरी, शांतिलाल भराड़िया, चित्तौड़ी आठम महोत्सव समिति अध्यक्ष मुकेश नाहटा, रजनीश पिथलिया, पुष्कर नराणिया, गायत्री जोशी, आशा पोखरना, मंजू पितलिया, रेखा समदानी, गायत्री राव, पुष्पा मूंदड़ा, इंद्रा सुखवाल, सुष्मिता गोस्वामी, प्रेमलता गोस्वामी, टीना वैष्णव, रमेश सुथार, अर्जुन बैरवा, प्रशांत शर्मा, पवन शर्मा, निलेश पटवारी, शिवप्रकाश मंत्री, लालसिंह डूडी, परमजीत सिंह वधवा, सिंपल वैष्णव, अंजना गोस्वामी, जया पंवार, मधु नवाल, निलेश नीलमणि, इंद्रमल लोढ़ा, हरीश वैष्णव, नवीन तनेजा, कमल अग्रवाल, लोकेश मिश्रा, दीपा साहनी, सहित भाजपा पदाधिकारी और आमजन उपस्थित रहे।