चित्तौडगढ। लायंस क्लब चितौड़गढ़ क्लब अध्यक्ष बसन्तीलाल वेद ने बताया कि स्वच्छ भारत अभियान के तहत आज लायंस क्लब चितौड़गढ़ ने गोद लिए हुए ट्रॉमा इमरजेंसी वार्ड राजकीय सांवलिया हॉस्पिटल चित्तौडगढ़ में क्लब के साथियों ने जाकर देखा और महसूस किया की वहां कचरा पात्र की कमी है तो क्लब ने तुरंत प्रभाव से निर्णय लेते हुए 6 बड़े डस्टबिन लेकर गोद लिए वार्ड में वहां के इंचार्ज गोपाल सालवी और वहां की बाईजी को भेंट किए ताकि सफाई व्यस्था सही रहे। और कचरा इधर-उधर न बिखरा रहे।
लायंस क्लब उक्त गोद लिए गए वार्ड में समय समय पर अपनी सेवाए देता रहता है और जन हित हेतु सदेव सजग रहता है।
उक्त कार्य में क्लब अध्यक्ष लायन बसन्तीलाल वेद, सचिव दीपक वैष्णव, वरिष्ठ साथी लायन एसएन बंसल, पूर्व अध्यक्ष लायन अशोक सोनी, टेमर लायन सुनील आगाल, लायन नरेश नाहर उपस्थित रहे।