नीमच। 75वें गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में ज्ञानोदय मल्टी हॉस्पिटल नीमच के तत्वावधान में 10 दिवसीय नि:शुल्क परामर्श शिविर का आयोजन आज दिनांक 24 जनवरी से 03 फरवरी तक ज्ञानोदय हॉस्पिटल में किया जा रहा है। जिसमें समस्त बीमारियों का परामर्श नि:शुल्क किया जाएगा। साथ ही ईसीजी, ब्लड, शुगर तथा बीएमआई की जांच नि:शुल्क की जाएगी। अन्य सभी जांचों पर 30 प्रतिशत का डिस्काउंट दिया जाएगा और दवाइयों पर भी 10 प्रतिशत का डिस्काउंट रहेगा। आयुष्मान कार्डधारकों के लिए आयुष्मान योजना अंतर्गत आने वाले सभी ऑपरेशन नि:शुल्क किए जाएंगे।