BREAKING NEWS
कसरावद में मोहर्रम 1448 हिजरी की तैयारियां.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे अंकुर गर्ग, परिवार में शोक की.. <<     NEWS : महेश नवमी महोत्सव के तहत 20 जून को होगा.. <<     देवास जिला अस्पताल पहुंचे कलेक्टर ऋतुराज.. <<     BIG NEWS : सड़क हादसे ने उजाड़ दिया परिवार, रूपपुरा और.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     देवास जिला अस्पताल पहुंचे कलेक्टर ऋतुराज.. <<     मुरैना में रेत माफिया पर सबसे बड़ा शिकंजा,.. <<     REPORT : कोटडाबुजुर्ग में अवैध पेड़ कटाई का आरोप,.. <<     NEWS : कल्याण नगरी में सजेगा आस्था का महाकुंभ, 1.. <<     NEWS : बालाजी प्रशिक्षण संस्थान के चतुर्थ दंगल.. <<     NEWS : गुरमत शिक्षा शिविर का समापन, गुरबाणी, सिख.. <<     KHABAR : नीमच में प्राकृतिक खेती एवं कृषक.. <<     KHABAR : ट्रिपल इंजन सरकार के बावजूद विकास ठप,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नशामुक्त भारत सप्ताह, नीमच जिले में दूसरे.. <<     BIG NEWS : देश सेवा का सपना हुआ साकार, नवचयनित.. <<     NEWS : कलश यात्रा के साथ श्रद्धा एवं भक्ति के.. <<     NEWS : श्रीराम फार्म सॉल्युशन्स ने लॉन्च किए.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले का शामगढ़ और घर के बाहर खेल रहे.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 24, 2024, 12:55 pm
BIG NEWS : सट्टेबाजों के खिलाफ प्रेस क्लब जिला नीमच मैदान में, नवनिर्वाचित अध्यक्ष अजय चौधरी ने कुकड़ेश्वर के पत्रकार साथियों के साथ दिया एएसपी को ज्ञापन, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। कुकडेश्वर में चिट्ठी पर्ची और घोड़ी दाना का सट्टा, सट्टेबाजो के द्वारा बेखौफ चलाया जा रहा है। जिसको लेकर स्थानीय पत्रकार हंसमुख बोहरा ने एक समाचार बनाया। बौखलाकर सट्टे के व्यवसाय में लिप्त सट्टेबाज भगवती प्रसाद उर्फ (सेटू) ने सोमवार की शाम को पत्रकार भंवरलाल माड़ीवाल के संस्थान पर जाकर झगड़ा एवं गाली गलोच करने लगा साथ ही पत्रकारों के हाथ पैर तोड़ने और परिवार के साथ अनहोनी करने की धमकी दी।  
कुकड़ेश्वर में सट्टेबाजों का इतना आतंक है कि ये आम आदमियों के साथ-साथ पत्रकारों को भी एनडीपीएस में फंसाने और महिला से झूठी रिपोर्ट करवाने की धमकी देते बाज नहीं आते। जिसका विरोध करते हुए कुकड़ेश्वर के स्थानीय पत्रकार प्रेस क्लब जिला नीमच के अध्यक्ष अजय चौधरी और कार्यकारिणी से मिले। चौधरी ने सभी को साथ लेकर एडिशनल एसपी नवलसिंह सिसोदिया से जिला मुख्यालय पर  मुलाकात की और घटना की विस्तृत जानकारी को लिखित ज्ञापन के रूप में प्रस्तुत की। जिस पर एडिशनल एसपी सिसोदिया ने शीग्र संज्ञान लेते हुए कुकड़ेश्वर थाना प्रभारी को निर्देशित किया कि उक्त सट्टा व्यवसायी के विरुद्ध कठोर कदम उठाकर न्यायोचित कार्रवाई की जाए।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE