शाजापुर। जिले के ग्राम गणेश पुर में भव्य जुलूस और यात्रा का आयोजन हुआ। जब श्री राम जी अयोध्या धाम में विराजित हो रहे हैं उसी का हर्ष यहां गणेशपुर में दिखाई दे रहा हे। गणेश पुर में भी भजन, कीर्तन और नृत्य से सारा माहौल राममयी हो गया है। जहां पुरुष वर्ग भजनों को धुन पर नृत्य कर रहे हैं वही मातृ शक्ति ने भी श्री राम के भजनों से गांव को गुंजित कर दिया हे। भक्त ........ ने बताया कि आज पूरे गांव में आनंद ही आनंद बरसा हे। जेसे अयोध्या में श्री राम विराजित हुए वैसे ही आज हमने हमारे छोटे से गांव में भी श्रीराम की पूजा अर्चना की। महा आरती हुई और प्रसादी का वितरण भी किया गया।
22 जनवरी 2024 को अयोध्या में सिरी राम लला, भव्य मन्दिर में ब्राजमान होंगे, इसलिए पूरे भारत में हर्ष, उल्लास से यह पर्व की तरह मनाया गया, और ग्राम गणेशपुर में भी इसी तरह जुलुश निकाल कर, भजन,कीर्तन, नृत्य, करते हुवे, पूरे गांव में जुलूस निकाला गया, इसमें समस्त ग्राम वासी सामिल हुवे।