कंजार्डा। क्षेत्र में पहले उपभोक्ता बीएसएनल के नेटवर्क से परेशान थे और अब वही रवैया जिओ कंपनी ने अख्तियार कर लिया है। जिओ के उपभोक्ता नेटवर्क को लेकर काफी परेशान है। डाउनलोड की स्पीड इतनी स्लो हैं कि काफी समय तक फाइल डाउनलोड ही नही होती हैं। इस प्रकार की समस्याओं से कई जिओ उपभोक्ता परेशान है। उपभोक्ता अब जिओ को छोड़कर अन्य कंपनियों की सिम खरीद रहे हैं। नेटवर्क पर अधिक भार होने के कारण नेटवर्क भी सही तरीके से काम नहीं कर रहा है।
कई उपभोक्ताओं ने बताया कि मजबूरन हमें अब अपना सिम बदलना होगा। विभाग के अधिकारी समय रहते इस और ध्यान दे कर उपभोक्ताओं की समस्याओं को हल करें।