नीमच। शहर के विकास नगर का एक युवक मंगलवार रात्रि से लापता हैं। परिजनों ने युवक की काफी तलाश की, लेकिन कहीं भी युवक के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली। जिसके बाद परिजनों ने शहर के केंट थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार शहर के 354, विकास नगर 14/2 निवासी 30 साल का अभिषेक पिता रामकिशन काबरा 23 जनवरी मंगलवार को रात्रि 09.15 बजे घर से बिना बताए निकला था। अभिषेक अपना मोबाइल और जरूरी दस्तावेज भी घर छोड़कर अपनी बाइक महिंद्रा सेंचुरो जिसका रजिस्ट्रेशन क्रमांक एमपी 44 एमएल 7067 से निकला था। जब बहुत देर तक अभिषेक घर नहीं आया तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। रिश्तेदारों सहित आसपास पूछताछ करने पर जब अभिषेक का कोई पता नहीं चला तो परिजनों ने केंट थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई।
उक्त युवक अभिषेक काबरा के बारे में किसी भी व्यक्ति को कोई सूचना या जानकारी मिले तो मोबाइल नम्बर 98932-60633 एवं 99937-81788 पर पीयूष काबरा से संपर्क करें।