मनासा। नगर की अपेल्सा होटल में बुधवार को बिशनोई डेन्टल केयर निम्बाहेड़ा द्वारा एक दिवसीय निःशुल्क दंत चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में डॉ आरआर बिशनोई ने मुख्य अतिथि, डॉ कपिल शर्मा, डॉ नवनीतसिंह करनाल, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष रामप्रसाद कसेरा, महावीर जोशी एडवोकेट का स्वागत कर शिविर का शुभारंभ किया गया।
शिविर में दांतो संबंधित बिमारियों की जांच की गई। शिविर में 120 से भी अधिक मरीजो ने अपने दांतो की जांच करवाई। जिससे टेड़े मेढे दांत, नए दांत लगवाना आदि जांच की गई।