BREAKING NEWS
KHABAR : भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरे विद्युत.. <<     KHABAR : हर घर तिरंगा अभियान के तहत जिलेभर में.. <<     REPORT : खाद्य एवं औषधि विभाग की कार्रवाई, 25 किलो.. <<     KHABAR : विभाजन विभीषिका दिवस का आयोजन 14 अगस्त को,.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : झाबुआ में खाद्य सुरक्षा प्रशासन की.. <<     KHABAR : मंदसौर में स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा,.. <<     KHABAR : दतिया में स्वतंत्रता दिवस समारोह की.. <<     KHABAR : कंजार्डा में जन अभियान परिषद ने निकाली.. <<     KHABAR : टंट्या भील विश्वविद्यालय में सुविधाओं की.. <<     NEWS : आंजना के निर्देश पर निंबाहेड़ा ब्लॉक.. <<     KHABAR : खरगोन में निकली तिरंगा यात्रा, गूंजे.. <<     KHABAR : कमीशन का झांसा देकर 31 लाख की ठगी, ऑनलाइन.. <<     REPORT : मंदसौर जिले में अब तक 497.6 मिमी औसत वर्षा.. <<     KHABAR : स्वतंत्रता दिवस पर 14 अगस्त को निकलेगी.. <<     NEWS : कनेरा में महाविद्यालय भवन निर्माण के लिए 481.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 25, 2024, 3:00 pm
NEWS : नून सा के 88वें जन्मदिवस पर नून हॉस्पिटल एवं बसंतीलाल मानमल सालेचा सेवा संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में निःशुल्क परामर्श शिविर सम्पन्न, पढ़े विशाल श्रीवास्तव की खबर 

Share On:-

भवानीमंडी। दिनांक 24 जनवरी 2024, बुधवार को स्व लॉर्ड जीके नून सा के 88वें जन्मदिवस के अवसर पर नून हॉस्पिटल एण्ड रिसर्च सेन्टर एवं बसंतीलाल मानमल सालेचा सेवा संस्थान, भवानीमण्डी के संयुक्त तत्वावधान में निःशुल्क परामर्श शिविर का आयोजन किया गया। 
सर्वप्रथम लॉर्ड जी के नून के चित्र पर माल्यर्पण एवं दीप प्रज्जवलित कर शिविर का शुभारम्भ किया गया। इस अवसर पर बसंतीलाल मानमल सालेचा सेवा संस्थान, के गणेश सालेचा एवं कालूलाल सालेचा एवं नून हॉस्पिटल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी देबब्रत मुखर्जी ने अपने विचार रखे। गणेश सालेचा ने बताया कि आगामी 21 मार्च को उनके पिताजी की स्मृति में नून हॉस्पिटल में निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जायेगा।
शिविर में मरीजों को जाँचों पर विशेष छूट एवं निःशुल्क फेफड़ों की जांच (PFT) की गई। शिविर में नून हॉस्पिटल की अनुभवी विशेषज्ञों की टीम मौजूद थी जिसमें जनरल फिजीशियन डॉ कासिम अली, जनरल फिजीशियन डॉ रईस खान, वरिष्ठ नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ गौरी रूपम श्रीवास्तव, डॉ राहुल महला, लेप्रोस्कोपिक एण्ड जनरल सर्जन डॉ कोशलेन्द्र वेगड़, नवजात एवं शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ बन्दना पॉल, स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ, रेडियोलॉजिस्ट डॉ चंदन टेकाडे, पैथोलॉजिस्ट डॉ कनक गुप्ता, फ़िज़ियोथेरेपिस्ट डॉ जय नारायण सिंह उपस्थित थे। 
इस अवसर पर बसंतीलाल मानमल सालेचा सेवा संस्थान समिति के अध्यक्ष कालू लाल सालेचा, सचिव गणेश सालेचा, ग्रैंड एंड सीड्स मर्चेंट एसोसिएशन कृषि उपज मंडी के उपाध्यक्ष राजेश जैन करावन, पिरु खान, भेरूलाल चौधरी, मुक्ति धाम अध्यक्ष गिरधर गोपाल शर्मा, नितिन सुराणा, राजेश जझावरा, डॉ प्रदीप शर्मा, डॉ विकास पाण्डे, दामोदर दयाल शुक्ला एवं नून हॉस्पिटल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी देबब्रत मुखर्जी, मेनेजर ऑपरेशन ईशा भटनागर एवं स्टॉफ मौजूद था। कार्यक्रम का संचालन हॉस्पिटल के जनसम्पर्क अधिकारी प्रतापसिंह झाला ने किया। 
संस्थान के गणेश सालेचा ने बताया कि निःशुल्क परामर्श शिविर में 170 से अधिक मरीजों को निःशुल्क परामर्श दिया गया।  

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE