खरगोन। जिले के जुलवानिया रोड पर स्विफ्ट वाहन की पिकअप से भिंड़त हो गई, हादसे में कार सवार 4 लोग घायल हो गए, जिन्हें जिला अस्पताल में उपचार के लिये भर्ती किया गया है। घायलों के मुताबिक हादसा अचानक सामने आए बाइक सवार को बचाने के फेर में यह हादसा हुआ।
घायल अब्दुल वासिद, मो, इकबाल, अब्दुल कय्यूम, मो, इदरीस ने बताया कि वह सभी सनावद निवासी होकर सेंधवा जा रहे थे, इसी दौरान बरुड फाटे के समीप हादसे के शिकार हो गए। बाइक को बचाने के फेर में पीछे से आ रहे पिकअप वाहन के चालक ने ओवरटेक किया, जिससे टक्कर हो गई। गनीमत रही हादसे में किसी को गम्भीर चोंट नही आई।
इधर जवाहर मार्ग पर भी एक बाइक और स्कूटर की टक्कर हो गई। कोतवाली क्षेत्र के जवाहर मार्ग पर एक स्कूटर और बाइक की भिंड़त हो गई, जिसमें बाइक सवार युवक गम्भीर रूप से घायल हो गया। युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। घायल अभिषेक चौहान ने बताया कि वह बीड बुजुर्ग निवासी होकर निजी कम्पनी में सिक्युरिटी का काम करता है। गुरुवार को वह ओर कुछ अन्य साथी नागपुर है रहे थे। अपने साथियों को बाइक से लेने नवग्रह मन्दिर के पास जा रहा था, इसी दौरान टक्कर हो गई।