चित्तौड़गढ़। अपोलो हॉस्पिटल्स अहमदाबाद और रोटरी क्लब चित्तौड़गढ़ के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को निःशुल्क जांच एवं परामर्श शिविर का आयोजन किया जाएगा।
रोटरी क्लब चित्तौड़गढ़ अध्यक्ष मनोज भोजवानी, सचिव हितेश श्रीमाल एवं मैनेजर बसंत जोशी ने संयुक्त विज्ञप्ति में बताया कि यह शिविर 28 जनवरी को प्रातः 10 से दोपहर 3 बजे तक होटल रामरखी के पास स्थित रोटरी भवन पर आयोजित होगा। इस शिविर में हृदय व श्वास संबंधित समस्या के लिए इंटरवेंशनल कार्डियोलॉजिस्ट डॉ लाल डागा, मूत्र रोग, किडनी (गुर्दा) प्रोस्टेट, मूत्र मार्ग के रोग और कैंसर संबंधित समस्या के लिए यूरो ओन्को रोबोटिक सर्जरी डॉ रोहित भट्टर, कमर दर्द, फ्रैक्चर, रीड की हड्डी संबंधित समस्या के लिए ऑर्थोपेडिक्स डॉ.नील रोहरा एवं चक्कर आना, नसों की कमजोरी, मिर्गी, मस्तिष्क (ब्रेन) संबंधित समस्या के लिए न्यूरो फिजिशियन डॉ संकेत पटेल आदि अपोलो हॉस्पिटल्स के सुपर स्पेशियलिटी डॉक्टर्स अपनी सेवाएँ देंगे। शिविर हेतु पंजीयन मोबाईल नम्बर 9828481547, 9414110188, 9928466100 पर सम्पर्क करना होगा तथा मरीज को अपनी पुरानी रिपोर्ट साथ में लेकर आनी होगी।