BREAKING NEWS
BIG NEWS : नगर का नाम रोशन कर सीए बने चर्चित बसेर,.. <<     खरगोन में जलसंकट पर फूटा किसानों का.. <<     KHABAR : 20 जून को सजेगा नीमच जिला प्रेस क्लब का.. <<     खरगोन में पटवारी का तबादला निरस्त करने की.. <<     नीट परीक्षार्थियों को रेलवे की बड़ी राहत,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : दावत-ए-इस्लामी इंडिया का अजीमुश्शान.. <<     KHABAR : नीमच में 21 जून को होगी नीट-यूजी पुनः.. <<     मध्य प्रदेश में मानसून के लिए अभी और.. <<     KHABAR : 22 जून को होगा निःशुल्क स्वास्थ्य जागरूकता.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     REPORT : घटिया निर्माण पर कलेक्टर सख्त, इंजीनियर.. <<     कसरावद में मोहर्रम 1448 हिजरी की तैयारियां.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे अंकुर गर्ग, परिवार में शोक की.. <<     NEWS : महेश नवमी महोत्सव के तहत 20 जून को होगा.. <<     देवास जिला अस्पताल पहुंचे कलेक्टर ऋतुराज.. <<     BIG NEWS : सड़क हादसे ने उजाड़ दिया परिवार, रूपपुरा और.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     देवास जिला अस्पताल पहुंचे कलेक्टर ऋतुराज.. <<     मुरैना में रेत माफिया पर सबसे बड़ा शिकंजा,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 25, 2024, 6:13 pm
KHABAR : शिव पुराण जीवन मृत्यु का शाशवत सत्य है- प्रमोद उपाध्याय, कथा से पहले कलश यात्रा में उमड़ा आस्था का जनसेलाब, पढ़े खबर  

Share On:-

नीमच। शिव पुराण जीवन मृत्यु का शाश्वत सत्य है। महादेव की भक्ति हमें सदैव निरोगी रखती है। श्री विश्वनाथ का नाम लेने से पाप दूर हो जाते हैं। महादेव सरलता से सब कुछ दे देते हैं महादेव को जल को चढ़ाने से यमराज की बाधा भी जीवन में नहीं आती है। संसार में महादेव सबसे सरल देवता है। यह कम भक्ति में ही जल्दी प्रसन्न हो जाते हैं। महादेव की भक्ति प्रेम से करें तो सुख समृद्धि का फल देते हैं। यह बात पंडित प्रमोद उपाध्याय मनासा वाले ने कहीं। वे कुबरेश्वर महादेव महिला मंडल बगीचा नंबर 10 के तत्वावधान में आयोजित शिव पुराण की अमृत ज्ञान गंगा में बोल रहे थे। 
उन्होंने कहा कि शिव की भक्ति ही जीवन का प्रमुख आधार है। हर हर महादेव का स्मरण करने से पाप और कष्ट मिटते हैं। शिवपुराण अमृत गंगा है इसके श्रवण करने से अनेक कष्ट दूर होते हैं। जो संसार में भक्ति पूजा पाठ आनंद के साथ जीता है मृत्यु के बाद उसे फिर आनंद ही मिलता है। शिव की भक्ति कल्याणकारी कारक है। माता-पिता के चरणों में ही चारों तीर्थ होते हैं इसलिए माता-पिता की सेवा करना चाहिए। हमें किसी की निंदा नहीं करना चाहिए। नहीं किसी की निंदा सुनना चाहिए। सदैव अपने सत्कर्म करते रहना चाहिए तभी हमारा पुण्य कर्म बढ़ेगा और पुण्य कर्म बढ़ेगा तो हमारे जीवन का कल्याण होगा। लाखों रुपए के महल हो लेकिन मन में शांति नहीं हो तो सब कुछ बेकार हो जाता है। व्यक्ति को जीवन में 24 घंटे मृत्यु को सामने रखकर जीवन जीना चाहिए और सभी के साथ प्रेम से जीवन जीना चाहिए। हर कंकर में शंकर होता है कण-कण में भगवान होता है इसलिए बहन बेटी हो या भांजे भांजे हो सभी के साथ अच्छा व्यवहार करना चाहिए। बहन बेटी की सेवा पुण्य के योग्य होती है। धन का दान करने से सद्गति होती है। सत्कर्म को और धर्म को आगे बढ़ाए वही धर्मपत्नी होती है।
कलश यात्रा में उमड़ा आस्था का जनसेलाब, पैदल चले श्रद्धालु, श्री शिव कथा का शंखनाद-
श्री कुबरेश्वर महादेव महिला मंडल बगीचा नंबर 10 परिवार एवं समस्त भक्तगण के तत्वाधान में क्षेत्र की खुशहाली एवं सुख समृद्धि के लिए श्री शिवपुराण कथा‌‌ का आयोजन किया जा रहा है। कथा कार्यक्रम की पावन श्रृंखला में 25 जनवरी गुरुवार सुबह 11 बजे नीमच सिटी स्थित श्री सांवरिया जी मंदिर से पूजा अर्चना व आरती के साथ मातृशक्ति द्वारा कलश अमृत जल पूजन के बाद भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा शिव कथा भक्ति पंडाल परिसर पहुंची जहां महाआरती के बाद अमृतप्रसाद वितरण किया गया। कलश यात्रा में मातृशक्ति लाल पीले परिधानों में अमृतजल कलश सिरोधार्य किए हुए पैदल चलायमान थी। कलश यात्रा में श्री शिव एवं कुबरेश्वर के विभिन्न भजन कीर्तन की स्वर लहरिया बिखर रही थी। श्री शिव कथा   पाठ का शुभारंभ 25 जनवरी गुरुवार को श्री बगीचा नंबर10 परिसर में सुबह 11 से शाम 04 बजे तक आयोजित हुआ। श्री राम कथा के अमृत प्रवचन जी महाराज के श्री मुख से प्रवाहित हुई। मंदिर को लाल पीले फुल मालाओं से श्रृंगारित मंदिर भगवा ध्वजा से सजाया गया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE